A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 7 मई को होगा कैबिनेट विस्तार, 27 मंत्री लेंगे शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह भी रहेंगे मौजूद; जानिए किन चेहरों को मिल सकता है मौका

7 मई को होगा कैबिनेट विस्तार, 27 मंत्री लेंगे शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह भी रहेंगे मौजूद; जानिए किन चेहरों को मिल सकता है मौका

आखिरकार बिहार कैबिनेट विस्तार की तारीख तय हो गई और शपथ ग्रहण की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। 7 मई को पटना के गांधी मैदान में सम्राट चौधरी के कैबिनेट के मंत्री शपथ लेंगे। इस समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह भी शामिल होंगे।

Samrat Choudhary, CM, Bihar- India TV Hindi
Image Source : PTI सम्राट चौधरी, सीएम, बिहार

पटना: बिहार की NDA सरकार का कैबिनेट विस्तार सात मई को होगा। शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा जहां 27 मंत्री शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित बीजेपी के कई टॉप लीडर शामिल होंगे।

गांधी मैदान में जोर-शोर से हो रही तैयारियां

15 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ केवल दो डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने शपथ ली थी। उसके बाद से कैबिनेट विस्तार का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। अब इसे एक बड़े राजनीतिक आयोजन का रूप देने की योजना है। गांधी मैदान में विशाल पंडाल बनाए जा रहे हैं और प्रधानमंत्री के लिए विशेष हेलीपैड भी तैयार किया गया है।

दरअसल, बंगाल में मिली प्रचंड जीत के बाद शपथ ग्रहण समारोह को बड़े स्तर पर करने की तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के तमाम बड़े नेता शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। दो दिन पहले रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात भी की थी। 

बीजेपी और जेडीयू के बीच बराबर का बंटवारा

जानकारी के मुताबिक बीजेपी और जेडीयू के बीच मंत्री पद का बंटवारा बराबर-बराबर होगा। फिलहाल 7 मई को बीजेपी से 12, जदयू से 11, एलजेपी(आर) से 2, हम और आरएलएम से एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं, 6 मत्रियों की सीटें अभी खाली रखी जाएगी। बिहार में विधायकों की संख्या के हिसाब से मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बन सकते हैं। 

जेडीयू कोटे से ये बनेंगे मंत्री 

जानकारी के मुताबिक नए मंत्रियों में जेडीयू से पुराने सभी चेहरों को फिर से जगह मिलेगी। पिछली सरकार में नीतीश कुमार के अलावा जेडीयू से कुल 8 मंत्री थे जिनमें विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने डिप्टी CM के तौर पर शपथ ले ली है। जेडीयू कोटे से बचे 6 मंत्री में श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी,  सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान का फिर से मंत्री बनना तय है। इनके अलावा जेडीयू से 5 नए मंत्री भी होंगे। इनके नाम हैं - श्वेता गुप्ता, भगवान कुशवाहा, रत्नेश सदा, शीला मण्डल, बुलो मण्डल।

बीजेपी कोटे से संभावित मंत्रियों के नाम। इनमें सभी पिछली सरकार में भी मंत्री थे। 

  1. विजय सिन्हा
  2. मंगल पांडे
  3. रामकृपाल यादव
  4. दिलीप जायसवाल
  5. श्रेयसी सिंह
  6. लखेन्द्र पासवान
  7. रमा निषाद
  8. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी 
  9. अरुण शंकर प्रसाद
  10. संजय सिंह टाइगर
  11. सुरेंद्र मेहता
  12. नारायण प्रसाद

बीजेपी से कुछ अन्य नाम जो पिछली सरकार में मंत्री नहीं थे 

  1. संजीव चौरसिया
  2. सुनील पिंटू(नारायण प्रसाद यदि हटाए गए तो )
  3. नीतीश मिश्रा

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 

  1. संजय पासवान 
  2. संजय कुमार सिंह

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा

  1. संतोष सुमन (जीतन राम मांझी के बेटे)

राष्ट्रीय लोक मोर्चा

  1. दीपक प्रकाश (उपेंद्र कुशवाहा के बेटे)