A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार की इन दो सीटों के लिए क्यों जिद पर अड़े हैं चिराग पासवान? यहां जानिए पूरा सियासी गणित

बिहार की इन दो सीटों के लिए क्यों जिद पर अड़े हैं चिराग पासवान? यहां जानिए पूरा सियासी गणित

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बैठके हो रहीं हैं। चिराग पासवान बिहार में कुछ खास सीटे मांग रहे हैं। इसको लेकर बीजेपी के कई नेता उन्हें मनाने में लगे हुए हैं।

चिराग पासवान- India TV Hindi
Image Source : PTI चिराग पासवान

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान दो खास सीटों को लेकर अड़े हुए हैं। चिराग पासवान जमुई जिले की दो विधानसभा सीट चकाई और सिकंदरा सीट की डिमांड पर अड़े हैं। इसके साथ ही वह बिहार में 22 सीटें की दावेदारी कर रहे हैं। 

चिराग को मनाने के लिए बीजेपी कर रही बैठकें

इसको लेकर बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल अलग से चिराग को मनाने के लिए मीटिंग कर रहा है। इन सीटों पर एलजेपी खुद को मजबूत बता रही है। इसी को लेकर बीजेपी के शीर्ष नेताओं के बीच चिराग पासवान की बातचीत चल रही है। जिन सीटों पर एलजेपी अपनी दावेदारी जता रही है।

इन सीटों पर भी चिराग की डिमांड

एक सीट बखरी विधानसभा क्षेत्र है। यहां मौजूदा सीपीआई विधायक हैं, पिछली बार बीजेपी 700 सीटों से हारी थी। दूसरी सीट मटियानी विधानसभा क्षेत्र है। यहां से एलजेपी विधायक राजकुमार ने पिछली बार सीट जीती थी बाद में वह जेडीयू में शामिल हो गए थे। तीसरी सीट अलौली विधानसभा सीट है। यहां से आरजेडी जीती थी जेडीयू दूसरे नंबर पर थी। एलजेपी तीसरे नंबर पर थी।

सिमरीबख्तियारपुर इस सीट से आरजेडी जीती थी। जेडीयू दूसरे नंबर पर थी जबकि एलजेपी तीसरे नंबर पर थी। मोरवा सीट से आरजेडी जीती है। जेडीयू दूसरे नंबर पर थी और एलजेपी तीसरे नंबर पर रही थी।

जमुई लोकसभा सीट से जीजा अरुण भारती सांसद

फरवरी 2005 के विधानसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर तब की एलजेपी के उम्मीदवारों को जीत मिली थी, इसलिए उनका मानना है कि इन दोनों सीटों पर एलजेपी (R) का जनाधार है। इसके अलावा चिराग इन दोनों सीटों से इसलिए भी मोह पाले हैं क्योंकि जमुई लोकसभा सीट से इस वक्त उनके जीजा अरुण भारती सांसद हैं। 

चिराग भी यहां से रह चुके हैं सासंद

इससे पहले 2014 और 2019 में खुद चिराग पासवान इस सीट से सांसद रह चुके हैं। इससे पहले चिराग पासवान के पिता की पार्टी से ही सूरजभान सिंह भी यहां से सांसद रह चुके हैं। इसलिए चिराग पासवान इन दो सीटों के लिए जिद पर अड़े हैं।

ये भी पढ़ें: 
 

बिहार चुनाव: कांग्रेस ने दी तेजस्वी को धमकी, 12 तक नहीं करोगे सीटों का फाइनल तो उतार देंगे अपने उम्मीदवार

बिहार चुनाव: नीतीश कुमार को बड़ा झटका! पूर्व JDU सांसद थामेंगे RJD का दामन, मंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी में