Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर महासंग्राम छिड़ा हुआ है। कांग्रेस तेजस्वी यादव यानी आरजेडी के सामने आंखे तरेर रही है। सीधे तौर पर कांग्रेस ने आरजेडी को धमकी दी है।
RJD जल्द करे सीटों का फाइनल- कांग्रेस
सूत्रों के अनुसार, सीट बंटवारे को लेकर आरजेडी और कांग्रेस के बीच बात नहीं बन पा रही है। कांग्रेस ने आरजेडी को जल्द से जल्द सीट बंटवारे को फाइनल करने को कहा है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो 13 अक्टूबर से कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को उतारना शुरू कर देगी।
सीट बंटवारे को लेकर आज कांग्रेस की बैठक
आज कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की ऑनलाइन बैठक होगी, जिसमें उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से तैयार की जाएगी। शनिवार को (11 अक्तूबर) कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति इस लिस्ट पर मुहर लगाएगी।
RJD को 12 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
रविवार (12 अक्टूबर) को एक दिन के लिए सीटों के समझौते पर सहमति का इंतजार किया जाएगा। यदि उस समय तक बात नहीं बनी तो कांग्रेस पहले चरण वाले इलाकों में अपनी सीटों पर नामांकन शुरू कर देगी।
तेजस्वी ने कांग्रेस के नेताओं से नहीं की मुलाकात
एक दिवसीय बिहार दौरे पर आए कांग्रेस के नेता अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, जयराम रमेश, अधीर रंजन चौधरी की लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी से कल रात नहीं मुलाकात नहीं हो सकी।
इन सीटों पर फंसा है पेंच
कांग्रेस अपनी कुछ कमजोर सीटों के बदले में RJD से बिस्फी, बिहार शरीफ, निर्मली जैसी कुछ सीट मांग रही है लेकिन वह सहयोगी दलों की सीट हैं। इसी तरह आरजेडी कांग्रेस से भागलपुर की कहलगांव सीट चाहती है लेकिन कांग्रेस ये सीट छोड़ने को तैयार नहीं है।
आरजेडी वाम दलों की चार सीट मांग रही है। आरजेडी माले की सिटिंग पालीगंज और घोसी के साथ तरारी सीट मांग रही है। माले ने इसके बदले इमामगंज समेत आरजेडी की तीन सीट पर दावा ठोक दिया है। CPI से रुपौली की सीट RJD मांग रही है, जबकि पिछली बार CPI यहां से लड़ी थी। इसी तरह CPM की लड़ी हुई बछवाड़ा की सीट कांग्रेस मांग रही है।
मुकेश सहनी मांग रहे 20 सीटें
वहीं, दूसरी ओर मुकेश सहनी से देर रात हुई तेजस्वी यादव की मीटिंग में बात नहीं बनी है। 20 से कम सीट पर मुकेश सहनी राजी नहीं हैं, जबकि तीनों पार्टियां यानी वाम दल, आरजेडी और कांग्रेस मुकेश सहनी की पार्टी VIP को 12 से 15 सीट से ज्यादा देने को तैयार नहीं हैं
ये भी पढ़ें: