1. Hindi News
  2. बिहार
  3. एक बेवकूफी के कारण गाड़ी से धोना पड़ा हाथ, Video देख समझ जाएंगे क्या हुआ

एक बेवकूफी के कारण गाड़ी से धोना पड़ा हाथ, Video देख समझ जाएंगे क्या हुआ

अभी एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको बताएगा कि कैसे एक बेवकूफी के कारण भारी नुकसान हो सकता है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

नदी में समा गई गाड़ी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT नदी में समा गई गाड़ी

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर आपने भी उस वीडियो को देखा होगा। दरअसल उस वीडियो में नजर आता है कि कुछ लोग एक घाट के किनारे खड़े हैं। वहीं कुछ अन्य लोग नदीं में उतरे हुए हैं और वो एक कार को बाहर खींचने में लगे हुए हैं। उन लोगों ने उस कार को बाहर निकालने की काफी कोशिश की मगर वो सफल नहीं हो पाए और अंत में वो कार नदी में समा गई है। आइए आपको बताते हैं कि यह वीडियो कहां का है और किस गलती के कारण यह कार नदी में डूब गई।

आखिर क्या है यह पूरा मामला?

हमने अभी जिस वीडियो के बारे में ऊपर बताया वो पटना में दीघा इलाके के पाटीपुल घाट का है जहां पर स्कॉर्पियो गंगा नदी में समा गई। दरअसल शिवपुरी निवासी एक कपल गाड़ी से पूजा सामग्री विसर्जित करने घाट पहुंचे थे। वहां पहुंचने के बाद वो कार में हैंड ब्रेक लगाना भूल गए। इस कारण गाड़ी ढलान पर आगे बढ़ते हुए गंगा में चली गई। अब जब तक गाड़ी को रोकने की कोशिश हुई तब तक कार गंगा नदी में लुढक कर पहुंच गयी। कुछ लोगों ने उसे रोकने की पूरी कोशिश की मगर अंत में वो कार गंगा नदी में समा गई। वैसे राहत की बात यह है कि जब यह हादसा हुआ, तब कार के अंदर कोई नहीं था।

यहां देखें कार का वीडियो

किस शख्स की कार डूबी?

आपको बता दें कि यह घटना कल यानी रविवार 10 मई की है और जिस शख्स की गाड़ी गंगा में डूबी है उनका नाम राम नरेश सिंह है। वो मूल रूप से बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं मगर वो शिवपुरी इलाके में रहते हैं। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्हीं के घर में रविवार को पूजा हुई थी और उस पूजा के बाद शाम में वे पत्नी के साथ पूजा सामग्री का विसर्जन करने दीघा के पाटीपुल घाट पहुंचे थे जहां उनकी कारण गंगा में डूब गई।

ये भी पढ़ें-

बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और IPS अधिकारियों का तबादला

एमएलसी चुनाव लड़ेंगे नीतीश के बेटे निशांत, कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का नाम भी चर्चा में, बिहार में सियासी हलचल तेज