A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Dhaka Election Result 2025: ढाका में फैजल रहमान जीते, पवन कुमार जायसवाल करीबी अंतर से हारे

Dhaka Election Result 2025: ढाका में फैजल रहमान जीते, पवन कुमार जायसवाल करीबी अंतर से हारे

Dhaka Bihar Election Results 2025: बिहार की ढाका सीट पर हुए चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को सामने आए। बीजेपी के टिकट से पवन कुमार जायसवाल और आरजेडी के टिकट से फैजल रहमान चुनावी मैदान में थे। बीजेपी को यहां हार झेलनी पड़ी है।

Dhaka assembly seat- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV ढाका विधानसभा सीट

बिहार की ढाका विधानसभा सीट पर बीजेपी को करीबी अंतराल से हार का सामना करना पड़ा है। यहां आरजेडी के फैजल रहमान 178 वोट से जीते। वहीं, बीजेपी के पवन कुमार बंसल दूसरे नंबर रहे, जिन्हें 112549 वोट मिले। जीतने वाले पैजल रहमान को 112727 वोट मिले। ढाका सीट बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पड़ती है, जो कि भारत-नेपाल सीमा के काफी करीब है। इस सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

ढाका से 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें भाजपा के पवन कुमार जायसवाल और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के फैजल रहमान मुख्य उम्मीदवार रहे। यहां पर 11 नवंबर को वोट डाले गए थे। पिछले चुनाव में यहां पर बीजेपी और राजद के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। तब यह सीट बीजेपी के खाते में गई थी। इस बार आरजेडी को जीत मिली है।

ढाका में कौन-कौन हैं उम्मीदवार?

ढाका विधानसभा सीट पर 10 उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला रहा। इनमें प्रमुख रूप से बीजेपी के टिकट पर पवन कुमार जायसवाल, राजद के फैजल रहमान, जन सुराज पार्टी के डॉक्टर एलबी प्रसाद और बहुजन समाज पार्टी के सिकंदर भारती प्रमुख रूप से हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के नगीना पासवान, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से राणा रणजीत, आम आदमी पार्टी से मधुसूदन कुमार और निर्दलीय उम्मीदवार भी ढाका से चुनाव लड़े।

पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे

इस विधानसभा सीट पर जीत और हार का खेल कभी एकतरफा नहीं होता है। विभिन्न दलों के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पवन कुमार जायसवाल ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 99792 वोट मिले थे। उन्होंने आरजेडी के फैजल रहमान को 10,114 वोटों के अंतर से हराया था। फैजल रहमान को कुल 89,678 वोट मिले थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल के फैसल रहमान ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी के पवन कुमार जायसवाल को शिकस्त दी थी। फैसल रहमान को कुल 87458 वोट मिले थे जबकि पवन कुमार जायसवाल को 68,261 वोट मिले थे। हार और जीत का अंतर 19197 वोटों का था।