1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के हाजीपुर में डबल मर्डर से सनसनी, पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, पूरे इलाके में दहशत

बिहार के हाजीपुर में डबल मर्डर से सनसनी, पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, पूरे इलाके में दहशत

बिहार के हाजीपुर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान और उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हाजीपुर में डबल मर्डर - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हाजीपुर में डबल मर्डर

बिहार के हाजीपुर स्थित बिदुपुर थाना क्षेत्र के राजसन गांव में डबल मर्डर का सनसनीखेज वारदात सामने आया है। जमीन के विवाद में आर्मी जवान और जवान के पिता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है वहीं जवान की दादी लापता है। पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जिले के एसपी और कई बड़े पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रहे हैं, बता दें, वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति मृतक के पड़ोसी हैं।

पड़ोसी ने सुबह बाप बेटे को मारी गोली 

बिहार के हाजीपुर में डबल मर्डर के बाद राजसन गांव में चारों तरफ हंगामा मच गया। बताया जा रहा है कि आर्मी जवान जितेंद्र कुमार जोधपुर में तैनात थे और 2 दिन पहले ही आए थे। उनके एक रिश्तेदार की बिजली लगने से मौत हो गयी थी इसलिए वह घर आए थे। इसी बीच कल देर शाम विवादित जमीन के रास्ते को लेकर पड़ोसी जगदीश राय और आर्मी जवान के बीच झगड़ा हुआ। हालांकि, झगडे की जानकारी मिलने पर यह मामला पुलिस ने सुलझा दिया था लेकिन आज सुबह आरोपी जगदीश राय ने आर्मी जवान जितेंद्र कुमार और उसके पिता मुनारीक राय को गोली मार दी। पिता की मौके पर ही मौत हो जबकि पुत्र जितेंद्र को गंभीर हाल में ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया यह जा रहा है कि आर्मी जवान अपने पिता और दादी के साथ घर में रहते थे। सुबह जगदीश राय और उनके परिवार के लोगों ने हमला बोला और पिता पुत्र को एक साथ गोली मार दिया। साथ ही आर्मी जवान के बुजुर्ग दादी को लापता कर दिया गया। 

आरोपियों की दी जाएगी कड़ी सजा

इस मामले में बिहार के वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि बिदुपुर थाना क्षेत्र में दो लोगों को गोली गोली मारी गई है जिसमें से एक व्यक्ति आर्मी के जवान थे। हम लोग घटनास्थल जांच पड़ताल के लिए जा रहे हैं। इस मामले में आरोपी की पहचान हो गई है, घटना में लिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

( हाजीपुर से राजा बाबू की रिपोर्ट )

ये भी पढ़ें

ठेकेदार की पत्नी से इश्क, फिर ब्लैकमेलिंग और मर्डर, हाजीपुर में मजदूर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा