A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में भवन निर्माण व‍िभाग के इंजीनियर पवन कुमार के 6 ठिकानों पर EOU ने डाली रेड, आय से अधिक संपत्ति के मामले पर हुई कार्यवाही

बिहार में भवन निर्माण व‍िभाग के इंजीनियर पवन कुमार के 6 ठिकानों पर EOU ने डाली रेड, आय से अधिक संपत्ति के मामले पर हुई कार्यवाही

आय से अधिक संपत्ति मामले में बिहार के भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण पवन कुमार के 6 अलग-अलग ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) रेड मारा है।

बिहार इंजीनियर छापेमारी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बिहार इंजीनियर छापेमारी

भारत में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए लगातार कई प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बिहार जैसे राज्य में इसे पूरी तरह खत्म करना अब भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसी बीच पटना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भवन निर्माण के अधीक्षण अभियंता सह निदेशक पवन कुमार के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सह निदेशक पवन कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईओयू थाना कांड संख्या-12/26 दर्ज कर विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद बुधवार को उनके बिहार, दिल्ली सहित नोएडा के अलग -अलग ठिकानों पर एक साथ छापामारी की गई।

आय से अधिक संपत्त‍ि का आरोप

आर्थिक अपराध इकाई EOU के अनुसार जांच के दौरान पवन कुमार के यहां से 3,89,79,000 (तीन करोड़ नवासी लाख उन्नासी हजार) रूपये मिले हैं। यह राशि उनकी आय से लगभग 103.94% अधिक है। यह रुपए छापेमारी के दौरान पाए गए हैं प्रथम साक्ष्य है। आर्थिक अपराध इकाई की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्राप्त सूचना के सत्यापन के बाद पवन कुमार के विरुद्ध ईओयू थाना कांड संख्या 12/26, दिनांक 23 जून 2026 दर्ज किया गया है। 

बिहार में पड़ा पहले रेड

छापेमारी के दौरान मिले पैसों को देखते हुए इसी आधार पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ईओयू की टीम ने सबसे पहले बिहार के पटना के उत्तरी श्रीकृष्णापुरी स्थित यमुना निवास अपाटमेंट फ्लैट नं0-B 305, पटना कार्यालय पर छापेमारी की। छापेमारी की कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक कोटि के पदाधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी की जा रही है। 

दिल्ली नोएडा में भी मारा गया छापा

बिहार के अलावा भागलपुर के आनंदगढ़ कॉलोनी तिलकामांझी स्थित मकान, नोएडा सेक्टर-75 स्थित फ्लैट, नोएडा स्थित एक अन्य आवासीय ठिकाना एवं नई दिल्ली द्वारका सेक्टर 10 स्थित फ्लैट पर भी एक साथ अलग-अलग टीम द्वारा तलाशी कार्यवाई प्रारम्भ की गई है।

यह भी पढ़ें:

बिहार: रोहतास में पुलिस जवानों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 महिला पुलिसकर्मी समेत कई घायल