A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 10वीं की छात्रा से हैवानियत, 5 लोगों ने रेप के बाद कुएं में फेंका; डूबने से हुई मौत

10वीं की छात्रा से हैवानियत, 5 लोगों ने रेप के बाद कुएं में फेंका; डूबने से हुई मौत

बिहार के सारण जिले में दसवीं की छात्रा के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया। इसके बाद उन्होंने छात्रा को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

गैंगरेप के बाद आरोपियों ने छात्रा को कुएं में फेंका। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT गैंगरेप के बाद आरोपियों ने छात्रा को कुएं में फेंका।

सारण जिले के डोरनी इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दसवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक गांव के ही पांच लड़के, छात्रा को जबरन उठाकर ले गए। इसके बाद पांचों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता की मां की आवाज सुनकर आरोपियों ने छात्रा को घसीटते हुए ले जाकर एक कुएं में गिरा दिया। कुएं में गिरने के बाद छात्रा की डूबकर मौत हो गई। पीड़िता की मां ने गांव के ही पांच युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

जबरन उठाकर ले गए बदमाश

दरअसल, पूरा मामला जिले के डेरनी इलाके का है। जानकारी के मुताबिक यहां दसवीं की एक छात्रा को 5 लड़के जबरन उठाकर ले गए और उसके साथ रेप किया। वहीं लड़की की मां को देखते ही पांचों आरोपियों ने लड़की को करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए कुएं तक लेकर गए। इसके बाद उन्होंने लड़की को कुएं में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। करीब 30 मिनट तक तड़प-तड़पकर बच्ची की मौत हो गई। यह दावा एक प्रत्यक्षदर्शी ने किया, जिसने पहले भी आरोपी के चंगुल से छात्रा को बचाया था। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि आरोपी लंबे समय से लड़की को परेशान कर रहा था और कई बार धमकी दे चुका था। 

कुएं में डूबने से छात्रा की हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक 10वीं की छात्रा को कुएं में धकेलने के बाद मुख्य आरोपी ने अपने वॉट्सएप पर स्टेटस भी लगाया था। स्टेटस में उसने घर में घुसकर धमकी मारने की बात भी की थी। घटना बुधवार की रात की बताई जा रही है। वहीं गांव में 10वीं क्लास की छात्रा की गैंगरेप के बाद से मर्डर किए जाने को लेकर आक्रोश का माहौल है। मृतक छात्रा की मां का आरोप है कि गांव के ही पांच युवकों ने पहले उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती की और फिर उसे कुएं में धकेल दिया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। (इनपुट- विपिन श्रीवास्तव)

यह भी पढ़ें-

नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड एरिया में घुसी गाय ने मचाया उत्पात; खदेड़ने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने