1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पड़ोसन ने 2 साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट, बोरे में मिला मासूम का शव; वंश खत्म करने की दी थी धमकी

पड़ोसन ने 2 साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट, बोरे में मिला मासूम का शव; वंश खत्म करने की दी थी धमकी

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 14, 2026 09:11 am IST,  Updated : Mar 14, 2026 10:37 am IST

शिवहर में दो साल के बच्ची की हत्या कर दी गई। उसका शव बोरे में पड़ोसन के घर से बरामद हुआ। महिला ने कुछ दिन पहले हुए विवाद के दौरान वंश खत्म करने की धमकी दी थी।

बच्चे की हत्या कर घर में छिपाया था शव। - India TV Hindi
बच्चे की हत्या कर घर में छिपाया था शव। Image Source : REPORTER INPUT

शिवहर: जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। यहां नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में पुरानी दुश्मनी में गला दबाकर 2 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है। बच्चे का शव पड़ोसी के घर से बोरे में मिला है। मृतक की पहचान ताजपुर निवासी अरुण साह के पुत्र सुजीत कुमार (02) के रूप में की गई है। शुक्रवार की दोपहर बच्चा अपने घर से लापता हो गया था, इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना के बाद पुलिस की टीम भी खोजबीन में जुट गई थी। वहीं अब बच्चे का शव पड़ोसी के घर मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पड़ोसी के घर में मिला बच्चे का शव

एसपी ने बताया कि बच्चा लापता था, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को सूचना मिली है पड़ोसी पर इल्जाम लग रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पडीसी के घर से बोरे में बन्द बच्चे के शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोसी महिला पार्वती देवी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

वंश खत्म करने की दी थी धमकी

जानकारी के मुताबिक अरुण साह के स्वजनों का पार्वती देवी के बीच एक माह पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान पार्वती देवी ने वंश खत्म करने की धमकी दी थी। अरुण साह असम के दीमापुर में मजदूरी करता है। शुक्रवार की दोपहर से ही उसका पुत्र सुजीत कुमार दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच अचानक वह गायब हो गया। इसके बाद नगर थाने को सूचना दी गई थी। तलाश के दौरान ही बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली थी। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर मैजूद है। मामले की जांच की जा रही है। (इनपुट- समीर कुमार झा)

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: पुलिस से डरकर भाग रहे 3 युवक मालगाड़ी की चपेट में आए, मौके पर मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।