1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ के मशहूर निर्माता जॉर्ज पियस थरायिल का निधन, पृथ्वीराज सुकुमारन ने दी श्रद्धांजलि

साउथ के मशहूर निर्माता जॉर्ज पियस थरायिल का निधन, पृथ्वीराज सुकुमारन ने दी श्रद्धांजलि

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 06, 2026 11:08 pm IST,  Updated : Oct 06, 2026 11:08 pm IST

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर जॉर्ज पियस थरायिल का निधन हो गया। वे 63 साल के थे। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच मामत पसरा हुआ है।

George Pius Tharayil passed away- India TV Hindi
निर्माता जॉर्ज पियस थरायिल का निधन Image Source : INSTAGRAM/@THEREALPRITHVI

साउथ के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर जॉर्ज पियस थरायिल का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में मामत पसरा हुआ है। वे एक अनुभवी निर्माता थे, जिनका करियर दो दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा। 5 अक्टूबर को उनके निधन के बाद फिल्म जगत से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। दोस्त, साथी और सिनेमा प्रेमी भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और जॉर्ज पियस को उनके मिलनसार स्वभाव, प्रोफेशनलिज्म और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए याद कर रहे हैं।

दो दशक में जॉर्ज पियस ने दी कई हिट फिल्में

जॉर्ज पियस थरायिल तमिल, मलयालम और हिंदी सिनेमा में अपने बड़े काम के लिए जाने जाते थे। उन्होंने लाइन प्रोड्यूसर, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और प्रोड्यूसर के तौर पर कई प्रोजेक्ट्स में पर्दे के पीछे रहकर काम किया। उनके काम में कमल हासन की फिल्म 'पापनासम', 'बिल्ला 2', 'मित्र', 'माई फ्रेंड' और थ्रिलर फिल्म 'द बॉडी' शामिल हैं। दो दशकों से ज्यादा समय तक कई फिल्म इंडस्ट्रीज में उनके काम ने भारतीय फिल्म निर्माण में पर्दे के पीछे एक अहम योगदान दिया।

जॉर्ज पियस थरायिल का शानदार फिल्मी सफर

केरल के रहने वाले जॉर्ज पियस थरायिल ने तमिल, मलयालम और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई बेहतरीन फिल्मों के लिए को-प्रोड्यूसर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 2002 में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने शोभना, नासिर अब्दुल्ला और प्रीति विस्सा स्टारर फिल्म 'मित्र: माई फ्रेंड' से एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू किया। इसके बाद वह अजित की फिल्मों 'क्रीडम' और 'बिल्ला 2' के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रहे। फिर उन्होंने फिल्म 'पापनासम' से प्रोड्यूसर के तौर पर शुरुआत की।

George Pius Tharayil death
Image Source : INSTAGRAM/@THEREALPRITHVIपृथ्वीराज सुकुमारन ने जॉर्ज पियस थरायिल को दी श्रद्धांजलि

पृथ्वीराज सुकुमारन ने दी श्रद्धांजलि

जॉर्ज पियस थरायिल के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्रिटीज, डायरेक्टर और एक्टर गहरा दुख जता रहे हैं। मशहूर एक्टर और डायरेक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपने सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'रेस्ट इन पीस, जॉर्ज एट्टा।' श्रद्धांजलि के लिए उनके पार्थिव शरीर को उनके घर पर रखा गया है। कई सेलेब्रिटीज उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दिवंगत जॉर्ज पियस थरायिल का अंतिम संस्कार परसों 8 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके पहले तमिल विद्वान सोलोमन पाप्पैया के निधन की खबर सामने आई थी।

(Input - ANI)

ये भी पढ़ें - तमिल विद्वान सोलोमन पाप्पैया का निधन, 90 की उम्र में ली अंतिम सांस, प्रभुदेवा ने दी श्रद्धांजलि

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।