1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कबूल कबूल कबूल', मोहसिन खान ने तमन्ना संग किया निकाह, इंटीमेट वेडिंग से शेयर किया पहला वीडियो

'कबूल कबूल कबूल', मोहसिन खान ने तमन्ना संग किया निकाह, इंटीमेट वेडिंग से शेयर किया पहला वीडियो

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 06, 2026 06:27 pm IST,  Updated : Oct 06, 2026 06:27 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर मोहसिन खान ने अपनी पार्टनर तमन्ना से एक निजी समारोह में शादी की। एक्टर ने 3 अक्टूबर को हुई शादी की कुछ अनदेखी झलकियां शेयर कीं, जिनमें तमन्ना को तैयार होते, कपल को अंगूठियां बदलते और साथ में पोज देते हुए देखा जा सकता है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actor Mohsin Khan marries Tamanna- India TV Hindi
मोहसिन खान ने तमन्ना संग किया निकाह Image Source : INSTAGRAM/@KHAN_MOHSINKHAN

टीवी एक्टर मोहसिन खान ने अपनी पार्टनर तमन्ना से एक निजी समारोह में शादी की। सगाई की घोषणा के दो महीने बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर ने अब अपनी शादी की कुछ अनदेखी झलकियां शेयर की हैं। मंगलवार, 6 अक्तूबर को मोहसिन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में इस जोड़े ने 3 अक्टूबर को शादी की। इस क्लिप में उनके निजी समारोह के कई पल दिखाए गए हैं, जिसमें तमन्ना का शादी के लिए तैयार होना, जोड़े का हाथ पकड़कर चलना और तस्वीरें खिंचवाने से पहले अंगूठियां बदलना शामिल है।

मोहसिन खान-तमन्ना के निकाह की पहली वीडियो

मोहसिन खान ने इंस्टाग्राम पर निकाह की वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'कबूल... कबूल... कबूल।' वीडियो के अंत में मोहसिन और तमन्ना कैमरे के सामने मुस्कुराते हैं। वे एक साथ अपने नए जीवन की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से अब तैयार हैं। शादी का वीडियो शेयर करने से ठीक दो दिन पहले मोहसिन ने तमन्ना के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी और ऐसा लग रहा था कि उन्होंने अपनी शादी का इशारा दिया है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'वह दिन, माशाअल्लाह।'

मोहसिन खान और तमन्ना की सगाई

मोहसिन ने अगस्त में तमन्ना के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी, जिससे उनके फैंस सुहैरान रह गए थे। इस मौके की तस्वीरें शेयर करते हुए, एक्टर ने अपनी पार्टनर को एक 'मस्तीखोर, खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और संवेदनशील' लड़की बताया, जो हमेशा हंसती-मुस्कुराती, छेड़छाड़ करती, उम्मीदें रखती और दुआ करती रहती है। उन्होंने लिखा, 'जब हमने पहली बार एक-दूसरे को देखा, जब मैंने पहली बार तुम्हारा हाथ थामा और जब तुमने पहली बार हम तो भाई जैसे हैं वैसे रहेंगे गाना गाया तो मुझे एहसास हुआ कि मेरे अंदर कुछ ठहर सा गया है। मुझे अपना जीवनसाथी मिल गया था। मुझे हमेशा बताया जाता था कि जब आपका जीवनसाथी मिलता है तो वह किसी तरह आपके जीवन का सबसे आसान और फिर भी सबसे महत्वपूर्ण फैसला बन जाता है।'

जब मोहसिन खान ने सरेआम किया था प्यार का इजहार

मोहसिन ने आगे कहा कि उन्हें यकीन है कि उनकी कहानी शायद किस्मत में पहले से ही लिखी हुई थी। प्यार और दोस्ती से भरे अपने जीवन के एक नए पड़ाव की शुरुआत के बारे में बात करते हुए, उन्होंने एक फिल्म की एक लाइन भी शेयर की। लिखा, 'मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नई जानता हूं, लेकिन इस के लिए दिल से एक दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखो में कभी आसू ना आए...हमेशा हस्ती रहे...अब इसकी मोहब्बत कहे तो मोहब्बत सही।'

मोहसिन खान कैसे हुए मशहूर

मोहसिन को राजन शाही की 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में पहचान मिली। वह मेरी 'आशिकी तुम से ही' और 'ड्रीम गर्ल - एक लड़की दीवानी सी' समेत कई टेलीविजन शो में भी दिखाई दिए हैं।

ये भी पढ़ें - मोहसिन खान ने उतारी बेगम की नजर, शौहर के लिए तमन्ना ने भी पढ़ी दुआ, निकाह से सामने आया खूबसूरत पल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।