1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बुखार से तप रहे काजी तौकीर ने छोड़ा 'बिग बॉस 20'? डेंगू और एविक्शन की अफवाहों पर परिवार ने तोड़ी चुप्पी

बुखार से तप रहे काजी तौकीर ने छोड़ा 'बिग बॉस 20'? डेंगू और एविक्शन की अफवाहों पर परिवार ने तोड़ी चुप्पी

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Oct 06, 2026 03:20 pm IST,  Updated : Oct 06, 2026 03:24 pm IST

काजी तौकीर पिछले कुछ दिनों से बुखार और कमजोरी से जूझ रहे हैं। उन्हें मेडिकल रूम में डॉक्टर ने जांचा, लेकिन टीम ने डेंगू की पुष्टि नहीं की। वह बिग बॉस 20 के घर में हैं।

qazi- India TV Hindi
काजी तौकीर। Image Source : JIOHOTSTARREALITY/INSTAGRAM

‘बिग बॉस 20’ के घर में काजी तौकीर की तबीयत इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सिंगर को डेंगू हो गया है और इलाज के लिए उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर ले जाया गया है। इन खबरों के बीच अब काजी तौकीर की टीम ने उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक अपडेट साझा किया है। टीम ने साफ किया है कि काजी पिछले कुछ दिनों से बुखार और कमजोरी से जूझ रहे हैं, लेकिन वह अभी भी ‘बिग बॉस 20’ के घर के अंदर ही हैं। उनका शो से एलिमिनेशन नहीं हुआ है और न ही उनकी टीम ने डेंगू की पुष्टि की है।

बुखार और कमजोरी से जूझ रहे काजी

काजी तौकीर की टीम ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को उनकी सेहत की जानकारी दी। बयान के मुताबिक काजी को पिछले कुछ दिनों से बुखार है। तबीयत खराब होने के बावजूद वह अपनी क्षमता के मुताबिक घर की गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। जब भी उन्हें मौका मिल रहा है, वह आराम कर रहे हैं ताकि उनकी सेहत में सुधार हो सके। टीम ने बताया कि हाल ही में काजी को कमजोरी महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उनकी जांच की। मेडिकल जांच के बाद काजी को आराम दिया जा रहा है। टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अभी बिग बॉस के घर में मौजूद हैं और उनकी सेहत को लेकर शो की टीम के लगातार संपर्क में हैं।

तबीयत खराब होने के बावजूद नहीं छोड़ी मस्ती

काजी तौकीर की टीम ने अपने बयान में बताया कि तबीयत थोड़ी खराब होने के बावजूद सिंगर ने घर के माहौल से खुद को पूरी तरह अलग नहीं किया है। वह अपनी सेहत के अनुसार गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं और घरवालों के साथ समय बिताने की कोशिश कर रहे हैं। टीम ने उन्हें अपना ‘रॉकस्टार’ बताते हुए कहा कि वह घर में लोगों का मनोरंजन करने और सकारात्मक माहौल बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। काजी की टीम ने फैंस से भी अपील की है कि वे उनकी सेहत को लेकर सामने आ रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें। टीम का कहना है कि अगर उनकी तबीयत को लेकर कोई जरूरी अपडेट होगा तो उसे आधिकारिक तौर पर साझा किया जाएगा।

क्या काजी को हुआ है डेंगू?

काजी तौकीर की सेहत को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा उनके कथित डेंगू को लेकर हो रही है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें डेंगू हो गया है और बिग बॉस के घर में इलाज संभव नहीं होने के कारण उन्हें बाहर ले जाया गया। हालांकि काजी की टीम के बयान में कहीं भी डेंगू की बीमारी की पुष्टि नहीं की गई है। टीम ने सिर्फ बुखार, कम ऊर्जा और मेडिकल जांच का जिक्र किया है। बयान में न तो डेंगू का नाम लिया गया है और न ही यह कहा गया है कि काजी को इलाज के लिए बिग बॉस के घर से बाहर भेजा गया है। इसलिए फिलहाल डेंगू से जुड़ी खबरों को पुष्टि के बिना ही देखा जाना चाहिए।

फैंस से की प्यार और दुआ की अपील

काजी तौकीर की टीम ने उनके प्रशंसकों से शांत रहने और उनके लिए दुआ करने की अपील की है। टीम ने कहा कि फैंस अपना प्यार और सकारात्मक ऊर्जा काजी तक पहुंचाते रहें। साथ ही भरोसा दिलाया कि उनकी सेहत से जुड़ी जरूरी जानकारी आगे भी साझा की जाएगी। फिलहाल काजी तौकीर ‘बिग बॉस 20’ के घर में मौजूद हैं और अपनी तबीयत के मुताबिक शो का हिस्सा बने हुए हैं। ऐसे में उनके डेंगू से संक्रमित होने या शो से बाहर होने की खबरों पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना ही सही होगा। बता दें, इस हफ्ते सात कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं।

ये भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ की 400 करोड़ी सफलता से खुश नहीं ऋचा चड्ढा? बोलीं- ‘अभी कहना जल्दबाजी है कि कुछ अच्छा हो रहा है’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।