हरियाणा के नूंह में एटीएम लूट के आरोपी को ले जा रही मेघालय पुलिस की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया और आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक युवक घायल हो गया।
अमेरिका में पत्नी की हत्या के आरोपी भारतीय नागरिक भद्रेश कुमार पटेल पर FBI ने इनाम बढ़ाकर 10 लाख डॉलर या करीब 9.2 करोड़ रुपये कर दिया है। 2015 में मैरीलैंड में पत्नी पलक पटेल की हत्या के बाद वह फरार हो गया था।
महाराष्ट्र से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। यहां एक शख्स ने ही शिक्षक पत्नी की हत्या के लिए ठेके पर हत्यारा रखा। उसने सब कुछ इतनी सफाई से प्लान किया कि उसे जानकर पुलिस भी चौंक गई।
झारखंड में युवती ने अपने भाई और बहन के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों ने शव को बोरे में भरकर एक कुएं में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और शव को भी बरामद कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में घर के भीतर मां-बेटे मृत पाए गए हैं। दोनों के गले कपड़े से कसे हुए पाए गए हैं। मामले को लेकर पुलिस जांच जारी है।
आरोपी ने अचानक हमला किया, जिससे पीड़ित को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।
टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले के दौरान एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की ये घटना हाजीपुर जिले की है। बताया जा रहा है कि युवक टीम इंडिया का विकेट गिरने पर जश्न मना रहा था, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
गुरुग्राम में एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर से मारपीट की। महिला अस्पताल में भर्ती थी तो आरोपी ने वहां जाकर उसके ऊपर एसिड फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इटावा में एक शख्स ने अपनी साली की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
आरोपी ऑटो चालक और उसकी पत्नी ने 6 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी तीन बेटियां अचानक लापता हो गई हैं। पुलिस को पिता की गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद हत्या का खुलासा हुआ।
आरोपी गैंग के लोग प्रधानी चुनाव में खड़े उम्मीदवार को हनीट्रैप में फंसाते थे। इसके बाद उसे फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठते थे या उस पर चुनाव न लड़ने का दबाव बनाते थे।
राजस्थान के जालौर में एक दामाद ने अपनी सास की नाक काट दी। आरोप है कि वह सास की नाक का कटा हुआ हिस्सा लेकर फरार हो गया।
राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में एमसीडी ने बुलडोजर कार्रवाई की। यह कार्रवाई होली के दिन हुए एक युवक के मर्डर मामले में दोषी के मकान पर की गई है।
मध्य प्रदेश के सतना में एक युवक को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा। युवक की इतनी पिटाई हुई है कि उसकी पीठ पूरी तरह से काली पड़ गई है और कई जगहों पर जख्म के निशान हैं।
एमपी के खंडवा में चार बदमाशों ने 90 साल की बुजुर्ग के साथ गैंगरेप किया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रात भर पीड़िता तड़पती रही। अगली सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली।
मथुरा के गोवर्धन में बाइक चोरी हो गई है। यह वही बाइक है जो एक पिता ने अपनी बेटी की शादी में दामाद को देने के लिए खरीदी थी। इस वारदात का वीडियो CCTV में रिकॉर्ड हो गया है।
बागपत के युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अवैध हथियार के साथ रील बनाता हुआ दिखा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक महिला शराब पीने की आदी थी। वह शराब के नशे में अपनी सहेली के यहां ही रुक गई थी। इस बात से नाराज पति ने लगातार तीन दिन तक उसके साथ मारपीट की और इलाज भी नहीं कराया। इससे उसकी मौत हो गई।
Sehore Double Murder: सीहोर में भाई-बहन की हत्या ने इलाके में सनसनी मचा दी है। यहां चाचा और उसके बेटे पर ही पीट-पीटकर मार डालने का आरोप है। दोनों भाई-बहन परीक्षा देने के लिए एग्जाम सेंटर जा रहे थे।
नलगोंडा में नेशनल हाईवे पर दुर्घटना के बाद हिंसा हुई है। यहां नशे में धुत युवकों ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की। लाठी-डंडे से हमला किया और कार से टक्कर भी मारी।
संपादक की पसंद