1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 'सस्ते मसाज' का ऑफर देकर महिला को जाल में फंसाया, AC के पीछे से बना रहे थे गंदा वीडियो, मोबाइल खोला तो उड़े होश

'सस्ते मसाज' का ऑफर देकर महिला को जाल में फंसाया, AC के पीछे से बना रहे थे गंदा वीडियो, मोबाइल खोला तो उड़े होश

 Written By: Amar Deep
 Published : Oct 09, 2026 03:55 pm IST,  Updated : Oct 09, 2026 06:47 pm IST

जोधपुर में मसाज के नाम पर महिला का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महिला को अचानक एसी के पीछे कैमरा दिखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया। महिला ने वीडियो बना रहे शख्स को पकड़ लिया और उसका फोन चेक किया तो इसमें कई महिलाओं के वीडियो मिले।

मसाज के नाम पर चल रहा था गंदा खेल।- India TV Hindi
मसाज के नाम पर चल रहा था गंदा खेल। Image Source : INDIA TV

जोधपुर: शहर के पॉश इलाकों में चलने वाले ब्यूटी पार्लर और सैलून क्या महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं? चौपासनी हाउसिंग बोर्ड इलाके से सामने आई एक ऐसी करतूत ने हर किसी को सन्न कर दिया है। सजने-संवरने गई एक महिला को पहले ‘डिस्काउंट पैकेज’ का लालच देकर मसाज टेबल तक पहुंचाया गया, और फिर जो हुआ, उसने सैलून इंडस्ट्री के काले सच को बेपर्दा कर दिया है।

सस्ता ऑफर देकर शुरू किया खेल

दरअसल, महिला पिछले 3 साल से इसी सैलून में भरोसा जताते हुए आ रही थी। गुरुवार को वह हमेशा की तरह सिर्फ हेयर कलर और थ्रेडिंग कराने पहुंची, लेकिन सैलून स्टाफ की नजरें कुछ और ही तलाश रही थीं। वहां मौजूद एक महिला कर्मचारी ने बार-बार जोर देकर कहा "मैडम, आज फेशियल और बॉडी मसाज पर बंपर छूट चल रही है, ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलेगा।" महिला ने पहले तो मना किया, मगर लगातार चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझाकर उसे राजी कर ही लिया गया।

AC के पास चमक रहा था कैमरा

महिला रिलैक्स होकर मसाज करा रही थी, तभी अचानक उसकी नजर दीवार पर लगे एसी (AC) के पास पड़ी। वहां का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सैलून का ही एक शातिर कर्मचारी मोबाइल का कैमरा ऑन किए, छिपकर महिला का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। महिला ने बिना देर किए तुरंत शोर मचाया और उस दरिंदे को रंगे हाथों पकड़ लिया।

'सीक्रेट फोल्डर' ने खोल दी पूरी पोल पट्टी

महिला ने हिम्मत दिखाकर जब आरोपी का फोन छीना, तो शातिर ने मेन गैलरी पहले ही साफ कर रखी थी ताकि किसी को शक न हो। मगर जब गहराई से मोबाइल के हिडन/दूसरे फोल्डर्स खंगाले गए, तो अंदर का काला चिट्ठा बाहर आ गया। फोन में न केवल उस पीड़िता के, बल्कि कई अन्य महिलाओं के भी बेहद आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भरे पड़े थे।

पूरे नेटवर्क की कुंडली खंगाल रही पुलिस

हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने केतु निवासी देवेन्द्र उर्फ देवाराम पुत्र नखताराम सैन को शांति भंग के आरोप में धर दबोचा है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी गोविंद व्यास के अनुसार, आरोपी के फोन का डेटा फॉरेंसिक जांच के दायरे में है। वहीं, पीड़िता ने सवाल उठाया है कि क्या सैलून में ऐसे 'सस्ते ऑफर' सिर्फ महिलाओं के गंदे वीडियो बनाने के सिंडिकेट का हिस्सा हैं? पुलिस अब इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। (इनपुट- चंद्रशेखर व्यास)

यह भी पढ़ें-

मरीज को ले जा रही एंबुलेंस में जोरदार धमाके के साथ लगी आग, 40 फीट दूर जा गिरी एंबुलेंस की छत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।