1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्यसभा चुनाव में UP समेत 3 राज्यों में चला BJP का 'विजय रथ', जीतीं 10 सीटें; सपा को 2 मिलीं लेकिन कांग्रेस का पत्ता साफ

राज्यसभा चुनाव में UP समेत 3 राज्यों में चला BJP का 'विजय रथ', जीतीं 10 सीटें; सपा को 2 मिलीं लेकिन कांग्रेस का पत्ता साफ

 Reported By: Vishal Singh,  Written By: Vinay Trivedi
 Published : Oct 09, 2026 06:25 pm IST,  Updated : Oct 09, 2026 06:57 pm IST

राज्यसभा चुनाव 2026 में यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 12 सांसद निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। 12 में से 10 सीटें बीजेपी ने जीत ली हैं। वहीं, सपा को भी 2 राज्यसभा सीटें मिली हैं।

राज्यसभा चुनाव में...- India TV Hindi
राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने 10 सीटें जीत ली हैं। Image Source : ANI (प्रतीकात्मक फोटो)

राज्यसभा चुनाव 2026 में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में BJP का डंका बजा है। 12 सीटों पर चुनाव हुआ और उसमें 10 सीटें अकेले बीजेपी ने जीत ली हैं। सपा को भी उत्तर प्रदेश की 2 राज्यसभा सीटें जीतने में कामयाबी मिली है। हालांकि, कांग्रेस इस चुनाव में 1 भी सीट हासिल नहीं कर पाई है। जानें किस उम्मीदवार को कहां से जीत मिली है।

यूपी के राज्यसभा चुनाव में BJP 8 और सपा 2 सीटें जीती

उत्तर प्रदेश की बात करें तो राज्यसभा चुनाव में बिना वोटिंग के ही बीजेपी के गोपीकृष्ण पांडे, धर्मपाल सिंह, प्रियंका सिंह रावत, राधाकांत ओझा, राम प्रकाश पाल, राम प्रताप सिंह, विद्या सागर सोनकर और श्रुति गंगवार को जीत मिल गई है। वहीं, सपा के टिकट पर धनराज नाथवानी और रामगोपाल यादव ने विजय हासिल की है। ये सभी निर्विरोध चुनाव जीते हैं।

25 नवंबर 2032 तक रहेगा UP-उत्तराखंड में जीते सांसदों का कार्यकाल

वहीं, उत्तराखंड के राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के दिनेश कुमार आर्य की जीत हुई है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में निर्विरोध निर्वाचित हुए इन सभी सांसदों का कार्यकाल 25 नवंबर 2032 तक रहेगा।

पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुईं रुक्मिणी मलिक

इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में राज्यसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था क्योंकि मौजूदा AITC की सांसद रुक्मिणी मलिक ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। अब रुक्मिणी मलिक बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ीं और निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। रुक्मिणी मलिक का राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल 2 अप्रैल 2032 तक रहेगा।

यह एक बड़ी जिम्मेदारी है- राम प्रताप सिंह

बीजेपी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य राम प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे इस लायक समझने के लिए मैं राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं कि आज मैं राज्यसभा के लिए चुना गया हूं। इसलिए मैं अपनी पार्टी की लीडरशिप का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मुझे जो भी काम सौंपा गया है, उसे मैं पूरी निष्ठा और मेहनत से 100 प्रतिशत पूरा करने की कोशिश करूं। बता दें कि आज घोषित हुए उपचुनाव में भी BJP की बड़ी जीत हुई है। इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि भीड़तंत्र को लोकतंत्र ने जवाब दे दिया है।

निर्वाचित प्रत्याशियों के नाम पार्टी
गोपीकृष्ण पांडे (यूपी) बीजेपी
धर्मपाल सिंह (यूपी) बीजेपी
प्रियंका सिंह रावत (यूपी) बीजेपी
राधाकांत ओझा (यूपी) बीजेपी
राम प्रकाश पाल (यूपी) बीजेपी
राम प्रताप सिंह (यूपी) बीजेपी
विद्या सागर सोनकर (यूपी) बीजेपी
श्रुति गंगवार (यूपी) बीजेपी
धनराज नाथवानी (यूपी) सपा
रामगोपाल यादव (यूपी) सपा
दिनेश कुमार आर्य (उत्तराखंड) बीजेपी
रुक्मिणी मलिक (पश्चिम बंगाल) बीजेपी

ये भी पढ़ें- रेजीनगर उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, 75 हजार वोटों से हुमायूं कबीर के बेटे को दी मात; जानिए क्या हुआ ममता गुट का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।