WEST BENGAL
-
सरकारी नौकरी का झांसा देकर 18.5 लाख की ठगी, फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर मामले में पूर्व TMC ग्राम प्रधान का बड़ा आरोप
अंडाल में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 18.5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेरामपुर ग्राम पंचायत की पूर्व तृणमूल चीफ प्रियंका मंडल ने आरोप लगाया है कि फूड और एक्साइज विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये वसूले गए।
पश्चिम बंगाल | Jul 23, 2026 06:18 pm IST -
बंगाल के सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, सातवें वेतन आयोग के गठन के लिए अधिसूचना जारी
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य इस फाइनेंशियल ईयर में 7वें वेतन आयोग को लागू करना, महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी के ज़रिए राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बीच वेतन के अंतर को कम करना और बकाया राशि का भुगतान करना है।
पश्चिम बंगाल | Jul 22, 2026 08:00 pm IST -
Advertisement
-
'26 हजार पुलिस कांस्टेबलों की होगी भर्ती, घुसपैठियों को बाहर करेंगे', विधानसभा में शुभेंदु अधिकारी के बड़े ऐलान
मुख्यमंत्री शभेंदु अधिकारी ने आज विधानसभा में कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि सरकार 26 हजार पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती करेगी साथ ही घुसपैठियों को बाहर करने का भी ऐलान किया।
पश्चिम बंगाल | Jul 22, 2026 06:09 pm IST -
TMC के नेता अभिजीत डे भौमिक बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, कूचबिहार पुलिस की कार्रवाई
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिजीत डे भौमिक को आज कूचबिहार पुलिस ने बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।
पश्चिम बंगाल | Jul 22, 2026 11:57 pm IST -
Advertisement
-
बदहाल सड़क के विरोध में महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन, सड़क के गड्ढों में धान रोपकर जताया विरोध
जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाली सड़क की खराब हालत से नाराज महिलाओं ने सड़क पर धान रोपकर विरोध दर्ज कराया। उनका आरोप है कि जर्जर सड़क की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। महिलाओं ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
पश्चिम बंगाल | Jul 21, 2026 11:25 pm IST -
अभिषेक बनर्जी ने बागी विधायक मदन मित्रा को भेजा कानूनी नोटिस, ‘अपराधी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर जताई आपत्ति
टीएमसी के बागी नेता मदन मित्रा ने अभिषेक बनर्जी को ‘अपराधी’ और ‘हत्यारा’ बताते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस पर अभिषेक बनर्जी ने इन आरोपों को झूठा, मनगढ़ंत और तथ्यहीन बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पश्चिम बंगाल | Jul 21, 2026 10:05 pm IST -
Advertisement
-
शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, 1 सितंबर से राज्य में बंगाली भाषा अनिवार्य, बांग्ला में होंगे सभी सरकारी काम
शुभेंदु सरकार ने 1 सितंबर से राज्य में बंगाली भाषा को अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें लिखे एक पत्र में राज्य प्रशासन के हर स्तर पर बांग्ला भाषा के व्यापक उपयोग के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।
पश्चिम बंगाल | Jul 20, 2026 04:02 pm IST -
अभिषेक बनर्जी की बागियों को चुनौती, ''दीदी का साथ छोड़ने वाले वापस आएं तो पार्टी से इस्तीफा देने को तैयार''
तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने पार्टी छोड़ने वाले बागियों की जमकर आलोचना की और आरोप लगाया कि वे ईडी और सीबीआई की डर से टीएमसी छोड़ रहे हैं।
पश्चिम बंगाल | Jul 18, 2026 07:06 pm IST -
Advertisement
-
हंप पार करते ही बेकाबू हुआ पत्थरों से भरा डंपर, स्कूटी-टोटो को रौंदते हुए घर में घुसा; दो लोग घायल
पूर्व बर्दवान के भातार में पत्थरों से लदा डंपर बेकाबू होकर स्कूटी, टोटो और एक मकान से टकरा गया। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल | Jul 18, 2026 05:24 pm IST -
पश्चिम बंगाल के स्पंज आयरन फैक्ट्री में विस्फोट, कम से कम पांच कर्मचारी घायल
पश्चिम बर्धमान जिले में एक स्पंज आयरन फैक्ट्री की भट्टी में धमाका हुआ, जिससे यूनिट के अंदर आग लग गई और कम से कम पांच कर्मचारी घायल हो गए।
पश्चिम बंगाल | Jul 18, 2026 02:16 pm IST -
Advertisement
-
आईफोन-16 चोरी और फिर बैंक अकाउंट खाली, डॉक्टर के साथ हुई 1.45 लाख रुपये की साइबर ठगी
आईफोन-16 चोरी के बाद डॉक्टर के दो बैंक खातों से 1.45 लाख रुपये निकाले गए। पीड़ित ने बैंकिंग जानकारी का मिस यूज होने की आशंका जताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि विशेषज्ञों ने मोबाइल चोरी होने पर तुरंत बैंक अकाउंट और सिम ब्लॉक कराने की सलाह दी।
पश्चिम बंगाल | Jul 17, 2026 07:11 pm IST -
कोलकाता में एयरपोर्ट के अंदर मौजूद मस्जिद पर क्या है विवाद? रोक के बावजूद पूर्व मंत्री ने किया नमाज पढ़ने का ऐलान
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एयरपोर्ट के अंदर मौजूद 136 साल पुरानी बांकरा मस्जिद में एंट्री रोके जाने पर विवाद बढ़ गया है। मीयत उलेमा-ए-हिंद के पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष और ममता सरकार में मंत्री रहे सिद्दीकुल्ला चौधरी बांकरा मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने पर अड़ गए है।
पश्चिम बंगाल | Jul 17, 2026 01:19 pm IST -
Advertisement
-
'शेर हो या चूहा, सबके पाप का विचार होगा', अभिषेक बनर्जी पर अग्निमित्रा पॉल ने साधा निशाना
पश्चिम बंगाल में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी के द्वारा अभिषेक बनर्जी को शेर कहे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर वह शेर हैं तो उनकी जगह समाज में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी पाप किए हैं, सबका विचार होगा।
पश्चिम बंगाल | Jul 17, 2026 12:56 pm IST -
राजनीतिक भूचाल के बीच आज से 3 दिनों के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं अमित शाह, कई अहम बैठकों का ऐलान
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक भूचाल के बीच अमित शाह आज से 3 दिनों के लिए राज्य के दौरे पर जा रहे हैं। इस यात्रा को ध्यान में रखते हुए कई अहम बैठकों का ऐलान किया गया है।
राजनीति | Jul 17, 2026 07:46 am IST -
Advertisement
-
आज से अमित शाह का बंगाल में 3 दिवसीय दौरा, सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा
पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान अमित शाह सिलीगुड़ी में BSF की जुमागाछ सीमा चौकी का दौरा कर 18वीं बटालियन बॉर्डर आउटपोस्ट पर BSF के जवानों से संवाद करेंगे। साथ ही BSF के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे।
पश्चिम बंगाल | Jul 17, 2026 12:00 am IST -
TMC सांसद कोयल मल्लिक का राज्यसभा से इस्तीफा, ममता बनर्जी को लगा एक और बड़ा झटका
टीएमसी की राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल बढ़ गई। इस्तीफे के बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। बता दें कि कोयल मल्लिक संसद के किसी भी सत्र में शामिल नहीं हुई थीं।
पश्चिम बंगाल | Jul 16, 2026 03:32 pm IST -
Advertisement
-
मदन मित्रा ने बताया क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? बागी गुट में शामिल होने के बाद गिनाए कई कारण
तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा ने बुधवार को ममता बनर्जी के खेमे को छोड़कर ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने "सिर्फ़ विधानसभा में अपना कमरा बदला है"।
पश्चिम बंगाल | Jul 15, 2026 07:03 pm IST -
"TMC कार्यकर्ताओं को बैठकें करने की इजाज़त नहीं है", ममता बनर्जी का सख्त संदेश
तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पार्टी मेंबर्स को सख्त संदेश दिया है। ममता ने कहा, "TMC कार्यकर्ताओं को बैठकें करने की इजाज़त नहीं है।"
राजनीति | Jul 15, 2026 08:59 pm IST -
बंगाल के दुर्गापुर में दर्दनाक हादसा, ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल
दुर्गापुर प्रोजेक्ट लिमिटेड (डीपीएल) के कूलिंग टावर में काम के दौरान दो मजदूूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पश्चिम बंगाल | Jul 15, 2026 04:48 pm IST -
इंसाफ की आस में 'जनता दरबार' पहुंचा कामदुनी पीड़िता का परिवार, कानूनी मदद का मिला भरोसा
कामदुनी रेप-मर्डर केस की पीड़िता के परिवार के सदस्य बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के 'जनता दरबार' कार्यक्रम में शामिल हुए। यह घटनाक्रम राज्य बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य द्वारा 13 साल पहले हुए इस अपराध की फाइलों को फिर से खोलने की बात कहने के कुछ दिनों बाद हुआ।
पश्चिम बंगाल | Jul 15, 2026 02:56 pm IST
- « Prev
- Next »