1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. प्यार में फंसाया, कोर्ट मैरिज की, फिर बनाया संबंध; रेप के आरोप में ओवैसी की पार्टी के नेता गिरफ्तार

प्यार में फंसाया, कोर्ट मैरिज की, फिर बनाया संबंध; रेप के आरोप में ओवैसी की पार्टी के नेता गिरफ्तार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 24, 2024 03:05 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 03:09 pm IST

AIMIM नेता दानिश अजीज को गिरफ्तार किया गया है। दानिश पर मुस्कान नाम की युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है।

दानिश अजीज गिरफ्तार- India TV Hindi
दानिश अजीज गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस ने पुरुलिया जिले के आद्रा इलाके से AIMIM के पश्चिम बर्धमान जिलाध्यक्ष दानिश अजीज को गिरफ्तार कर लिया है। दानिश अजीज के ऊपर झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआ की रहने वाली अकीला खातून उर्फ मुस्कान से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। मुस्कान ने अपने आरोपों में बताया कि दानिश ने पहले उससे दोस्ती की। फिर उसे अपने झूठे प्यार में फंसाया। इस बीच, उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया, लेकिन मुस्कान नहीं मानी। इसके बाद दानिश ने अपनी सोची समझी साजिश के तहत उसके साथ चोरी छिपे कोर्ट मैरेज कर ली और एक प्लानिंग के तहत 31 जनवरी को घुमाने ले गया।

दो महीने में शादी करने का किया वादा

इस दौरान दानिश ने मुस्कान को एक होटल में लाया और यह कहकर शारीरिक संबंध बनाया कि वह उससे दो महीने के अंदर शादी कर लेगा, लेकिन 31 जनवरी के बाद से दानिश ने मुस्कान का मोबाइल नंबर तो ब्लॉक किया ही, साथ ही उससे अपना सारा संपर्क भी तोड़ लिया और धीरे -धीरे दूरियां भी बनाने लगा। इस बीच, मुस्कान व उसके पिता रशीद कुरैशी दानिश के माता-पिता से मिलकर दानिश से शादी करवाने की बात की, तो उन्होंने पहले तो शादी के लिए समय मांगा। फिर उन्होंने भी उनसे दूरियां बनानी शुरू कर दी।

दानिश दस लाख रुपये भी मांगा

मुस्कान ने यह भी आरोप लगाया है कि इस बीच दानिश ने कहा कि उसे दस लाख रुपये की जरुरत है, उसे घर बनवाना है, घर बनाने में करीब दस लाख रुपये का खर्च लगेगा। मुस्कान ने दानिश से कहा कि उसके पिता के पास इतना पैसा नहीं है कि वह उनको दस लाख रुपये घर बनाने के लिए दे। इसके बाद से दानिश ने मुस्कान के साथ अपना सारा रिश्ता तोड़ उससे पूरी तरह दूरियां बना ली। जब मुस्कान और उसके परिजनों को लगा कि उनके साथ धोखा हो गया है और उनकी बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो गया, तब उन्होंने कानून का सहारा लेने का मन बना लिया और आसनसोल नॉर्थ थाना पहुंच गए।

परिवार ने थाने में शिकायत कराई दर्ज

उन्होंने दानिश के खिलाफ लिखित रूप से शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही कोर्ट मैरेज सर्टिफिकेट व दानिश के साथ बिताए कई पलों की फोटो भी थाने में पुलिस को दिखाई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस दानिश के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे ट्रेस करते हुए पुरुलिया जिले के आद्रा इलाके जा पहुंची, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया और उसे आसनसोल जिला अदालत में पेश किया। वहीं, अदालत ने दानिश को चार दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपी ने टीएमसी पर लगाया आरोप

दानिश ने इस पूरे मामले में कहा कि तृणमूल, AIMIM से डरती है, इसलिए उन्होंने फेब्रिकेटेड रेप का आरोप उन पर लगवाया है। दानिश ने कहा कि ऐसे आरोपों से वह नहीं डरते और ना ही वह घबराएंगे। उनको कानून और देश के संविधान पर पूरा भरोसा है और वह बहुत जल्द जनता के बीच उनकी सेवा में होंगे और पहले से भी ज्यादा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। (रिपोर्ट- संतोष मंडल)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।