1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. मुर्शिदाबाद के सागरदिघी से विधायक बायरन बिस्वास के घर में लगी भीषण आग, झुलसने से हालत गंभीर

मुर्शिदाबाद के सागरदिघी से विधायक बायरन बिस्वास के घर में लगी भीषण आग, झुलसने से हालत गंभीर

 Reported By: Onkar Sarkar,  Written By: India TV West Bengal Bureau Desk
 Published : Oct 03, 2026 02:48 pm IST,  Updated : Oct 03, 2026 02:59 pm IST

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार को अपने आवास पर आग लगने की घटना में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक बैरन विश्वास झुलस गए। विधायक को गंभीर हालात में मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग में झुलसने से  विधायक बायरन बिस्वास  की हालत गंभीर- India TV Hindi
आग में झुलसने से विधायक बायरन बिस्वास की हालत गंभीर Image Source : INDIA TV

मुर्शिदाबाद के सागरदिघी से विधायक बायरन बिस्वास आग लगने की घटना में गंभीर रूप से घायल गए। विधायक को पहले  धुलियान के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बायरन बिस्वास की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें बरहामपुर के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, शमशेरगंज पुलिस स्टेशन के तहत पुराने डाक बंगला इलाके में स्थित बायरन बिस्वास के घर के एक कमरे में शनिवार दोपहर के करीब अचानक आग लग गई। घटना के समय विधायक कमरे में अकेले बैठकर आराम कर रहे थे, तभी अचानक आग भड़क उठी।  बायरन बिस्वास के घर से धुआं निकलता देख घर के लोग जल्दी से वहां पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में उस घर से बचाया गया।

परिजनों ने धुएं का गुबार देख तुरंत बचाया

कमरे से धुआं और आग की तेज लपटें उठती देख परिजनों और स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। घर के सदस्यों ने बिना समय गंवाए मुस्तैदी दिखाई और भारी मशक्कत के बाद विधायक को आग की लपटों के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला। विधायक के घर में आग लगने की खबर मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और लोकल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

हालत बिगड़ने पर प्राइवेट अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर

जानकारी के अनुसार, सागरदिघी से विधायक विश्वास को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल विधायक बायरन बिस्वास की हालात गंभीर बताई जा रही है।  विधायक के आवास में आग कैसे लगी अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।

आग लगने के कारणों का अब तक नहीं चला पता

पुलिस ने बताया कि शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में स्थित अपने घर में आग लगने से तृणमूल कांग्रेस के विधायक बैरन बिस्वास झुलस गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सागरदीघी के विधायक बिस्वास को पहले एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया और बाद में मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि बिस्वास की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि समसेरगंज स्थित उनके घर में आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल विधानसभा स्पीकर रथिंद्र बोस अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद लाए गए हॉस्पिटल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।