1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. तेज प्रताव यादव को इंप्रेस करने में जुटीं सारा, गोद में बैठकर किया डांस, देखकर शर्म से लाल हुईं स्वरा, प्रियंका ने बजाई ताली

तेज प्रताव यादव को इंप्रेस करने में जुटीं सारा, गोद में बैठकर किया डांस, देखकर शर्म से लाल हुईं स्वरा, प्रियंका ने बजाई ताली

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 03, 2026 02:14 pm IST,  Updated : Oct 03, 2026 02:14 pm IST

'राइज एंड फॉल' सीजन 2 में तेज प्रताप यादव ने भी बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। इस बीच शो का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें सारा गुरपाल को तेज प्रताप यादव को इंप्रेस करने के लिए डांस करते देखा जा सकता है।

rise and fall- India TV Hindi
राइज एंड फॉल सीजन 2 Image Source : INSTAGRAM/@MXBYPRIMEVIDEO

'राइज एंड फॉल' सीजन 2 में हर दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। पिछले दिनों शो से एक जबरदस्त बवाल के बाद सिवेत तोमर बाहर हो गए थे और बीते एपिसोड में शहजाद पूनावाला का प्रियंका चाहर चौधरी के साथ भी खिटपिट चर्चा में रहा। 'भोजपुरी बवाल' के बाद अब तेज प्रताप यादव ने 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आ रहे हैं, जहां उनका मस्तमौला अंदाज चर्चा में बना हुआ है। शो में कई बार वह गुस्से में भी दिखाई दिए, लेकिन अब शो के एक प्रोमो में तेज प्रताप यादव का ऐसा अंदाज देखने को मिला, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। वायरल हो रहे प्रोमो वीडियो में तेज प्रताप यादव को इंप्रेस करने के लिए दो हसीनाओं को डांस करते देखा जा सकता है।

तेज प्रताप यादव को इंप्रेस करने के लिए सारा गुरपाल ने किया डांस

'राइज एंड फॉल 2' के नए प्रोमो में लिफ्ट मोहतरमा अनाउंसमेंट द्वारा अनाउंसमेंट की जाती है और वर्कर्स से कहा जाता है कि आप ऑडिशन देने आए हैं। आज यहां सीजन का पहला राइज होगा और फैसला तेज प्रताप यादव लेंगे। इसके बाद सारा गुरपाल तेजू भैया को इंप्रेस करने के लिए बॉलीवुड गाने पर डांस करती हैं। यही नहीं, डांस के दौरान वह तेज प्रताप की गोद में भी बैठ जाती हैं। सारा गुरपाल का ये अंदाज देखकर तेज शरमाने लगते हैं और अन्य कंटेस्टेंट हैरान रह जाते हैं।

सारा ने तेज को कहा क्यूटी

सारा गुरपाल ने तेज प्रताप यादव को क्यूटी कहते हुए उन्हें कॉम्प्लीमेंट दिया। वहीं दूसरी तरफ सारा का डांस देखकर स्वरा भास्कर हैरान रह जाती हैं और शर्म के मारे अपना मुंह छुपा लेती हैं। वहीं प्रियंका चाहर चौधरी सहित अन्य जोर-जोर से ताली बजाकर हंसने लगते हैं। गौतम गुलाटी एक फिल्मी डायलॉग बोलकर तेज प्रताप यादव को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं और निहारिका भी उनके लिए डांस करती हैं।

राइज एंड फॉल 2 में छाए तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव ने जब से 'राइज एंड फॉल 2' में एंट्री ली है, सभी के बीच चर्चा में बने हुए हैं। पहले ही हफ्ते वह अल्टीमेट रूलर बन गए। शो में एंट्री के दौरान उन्होंने अपनी तुलना बरगद के पेड़ से की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भले ही बरगद के पेड़ की शाखाएं हिलती रहती हैं, लेकिन उसकी जड़ें बहुत मजबूत होती हैं। उन्होंने शो में एंट्री से पहले ही कहा था कि वह पेंटहाउस पर कब्जा ही नहीं करेंगे, बल्कि वहां अपना दरबार लगाएंगे और बेसमेंट वालों पर राज करेंगे और अब शो में यही होता दिख रहा है।

ये भी पढ़ेंः 'लात-घूंसे मारे, बाल पकड़कर घसीटा', एक्स की हैवानियत याद कर रोने लगीं काजल राघवानी, अब्यूसिव रिलेशनशिप पर छलका दर्द

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।