1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. गाय चोरी के शक में मॉब लिंचिंग, ग्रामीणों पिकअप वैन में लगाई आग, 1 की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

गाय चोरी के शक में मॉब लिंचिंग, ग्रामीणों पिकअप वैन में लगाई आग, 1 की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

 Reported By: Onkar Sarkar,  Written By: India TV West Bengal Bureau Desk
 Published : Oct 03, 2026 02:20 pm IST,  Updated : Oct 03, 2026 02:48 pm IST

सिलीगुड़ी में गाय चोरी के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी, जबकि अन्य 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मवेशी चोरी के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या- India TV Hindi
मवेशी चोरी के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या Image Source : INDIA TV

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां मवेशी चोरी के शक में भीड़ ने एक शख्स की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान  उत्तर बंगाल के सोनापुर चोपड़ा निवासी शाहित अख्तर (45) के रूप में हुई है है। अन्य 3 घायलों को नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

चोरी के इरादे से आई थी पिकअप वैन, ग्रामीणों ने घेरा

सिलीगुड़ी के बागडोगरा स्थित ताराबाड़ी इलाके की है, जहां शनिवार सुबह गाय चोरी के शक में भीड़ ने  संदिग्धों के एक गिरोह पर हमला कर दिया। आरोप है कि आज सुबह-सुबह 5 बदमाशों का एक ग्रुप पिकअप वैन में गाय चुराने आया था। इलाके में आते ही स्थानीय लोगों को बदमाशों की भनक लग गई। मिली जानकारी के अनुसार, करीब 5 बदमाशों का एक गिरोह पिकअप वैन में सवार होकर क्षेत्र में गाय चुराने के इरादे से पहुंचा था।

घटना शनिवार सुबह तड़के की है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब 5 बदमाशों का एक गिरोह पिकअप वैन में सवार होकर क्षेत्र में गाय चुराने के इरादे से पहुंचा था। इलाके में संदिग्ध हलचल महसूस होते ही स्थानीय लोगों को भनक लग गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मवेशी चोरी करने की कोशिश कर रहे संदिग्धों की घेराबंदी कर ली। इसी दौरान, संदिग्धों की मदद के लिए एक फोर-व्हीलर गाड़ी से 2 और लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें भी मौके पर ही धर दबोचा और बंधक बनाकर उनकी जम कर पिटाई कर दी। उग्र भीड़ ने बदमाशों की पिकअप वैन में आग लगा दी और दूसरी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। मॉब लिंचिंग की इस हिंसक घटना में शाहित अख्तर की मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को भीड़ से बचाकर नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटलमें भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती तीन अन्य घायलों का इलाज जारी है। इसके अलावा, पानीघाटा आउटपोस्ट की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सुबह से पुलिस ने मौके से जली हुई पिकअप के साथ-साथ तोड़ी गई फोर-व्हीलर भी बरामद कर ली है। सूत्रों के अनुसार, दो और लोग फरार हैं। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-

दुर्गापुर के TMC दफ्तर में बवाल, ताला तोड़कर घुसे लोग तो BJP पर निशाना; BJP विधायक ने कहा आरोप बेबुनियाद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।