1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. रात में दुकान की छत पर सो रहे परिवार पर फेंका गया एसिड, 4 लोग बुरी तरह जख्मी

रात में दुकान की छत पर सो रहे परिवार पर फेंका गया एसिड, 4 लोग बुरी तरह जख्मी

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Apr 24, 2024 02:33 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 02:33 pm IST

झारखंड में एक परिवार पर एसिड फेंका गया। परिवार के सदस्य रात में दुकान की छत पर सो रहे थे, इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर एसिड फेंक दिया। इसमें परिवार के चार लोग बुरी तरह घायल हो गए।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल में एसिड अटैक की घटना हुई। एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया है। वारदात मंगलवार रात 2:00 बजे की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

छोटा सा होटल चलाता है परिवार

जिस परिवार के लोगों पर हमला किया गया, वह राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल के सामने नगर पंचायत की ओर से निर्मित दुकान में एक छोटा सा होटल चलाता है। परिवार के सभी सदस्य उसी दुकान की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर उन पर एसिड फेंक दिया। 35 वर्षीय शेख हसीना, 60 वर्षीय गुलबानो बेवा, उनकी नाबालिग बेटी और 30 वर्षीय आलम शेख इस हमले में बुरी तरह जख्मी हो गए। 

2-3 माह पहले घर में लग गई थी आग 

हमले की वजह क्या है, यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। सभी घायलों का प्राथमिक इलाज राजमहल अनुमंडलीय में हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। दो-तीन माह पहले इस परिवार के घर में आग में आग लग गई थी। घर जलकर राख हो गया था। ऐसे में परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर था। बाद में उन्होंने अनुमंडल अस्पताल के सामने नगर पंचायत की ओर से निर्मित दुकान को अपना ठिकाना बना लिया। (IANS)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।