1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. महंगाई का डेटा आने से पहले गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, उधर अमेरिका में रेट कट की उम्मीदों से उछले IT शेयर

महंगाई का डेटा आने से पहले गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, उधर अमेरिका में रेट कट की उम्मीदों से उछले IT शेयर

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Dec 12, 2024 03:57 pm IST,  Updated : Dec 12, 2024 03:57 pm IST

निफ्टी पैक के शेयरों में गुरुवार को सबसे अधिक तेजी अडानी एंटरप्राइजेज में 1.90 फीसदी, भारती एयरटेल में 1.51 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 1.34 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.21 फीसदी और अडानी पोर्ट्स में 0.84 फीसदी दर्ज हुई।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। महंगाई के आंकड़े आने से पहले निवेशक सतर्क मूड में नजर आए। गुरुवार शाम महंगाई के आंकड़े जारी होंगे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.29 फीसदी या 236 अंक की गिरावट के साथ 81,289 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.38 फीसदी या 93 अंक की गिरावट के साथ 24,548 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर, 35 शेयर लाल निशान पर और एक शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड कर रहा था। अमेरिका में रेट कट की उम्मीदों से आज आईटी शेयरों में तेजी देखने को मिली है।

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी पैक के शेयरों में गुरुवार को सबसे अधिक तेजी अडानी एंटरप्राइजेज में 1.90 फीसदी, भारती एयरटेल में 1.51 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 1.34 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.21 फीसदी और अडानी पोर्ट्स में 0.84 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट एनटीपीसी में 2.63 फीसदी, एचयूएल में 2.31 फीसदी, कोल इंडिया में 2.17 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प में 2.05 फीसदी और बीपीसीएल में 1.85 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों में आज सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मीडिया में 2.29 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 0.33 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.80 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.31 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.09 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.33 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.78 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.43 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.41 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.32 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.59 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.91 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.17 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। वहीं, निफ्टी आईटी में 0.77 फीसदी और निफ्टी मेटल में 0.25 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा