1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलजीत दोसांझ बने 'DON', शाहरुख खान से मिली इजाजत, टीजर देख फैंस की हार्टबीट हुई तेज

दिलजीत दोसांझ बने 'DON', शाहरुख खान से मिली इजाजत, टीजर देख फैंस की हार्टबीट हुई तेज

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 12, 2024 02:28 pm IST,  Updated : Dec 12, 2024 02:29 pm IST

दिलजीत दोसांझ ने अपने फैंस को सबसे बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपने आगामी सिंगल, जिसका नाम डॉन है, की एक झलक दी है। इस गाने में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान हैं। ऐसे में किंग खान दिलजीत दोसांझ के इस गाने को लेकर बेहद एक्साइटेड हो गए हैं।

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
शाहरुख खान संग दिलजीत दोसांझ के अपकमिंग सिंगल का टीजर अब रिलीज़ हो गया है Image Source : INSTAGRAM

दिलजीत दोसांझ ने अपने फैंस को सबसे बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपने अपकमिंग सिंगल 'डॉन' है की पहली झलक फैंस संग शेयर कर दी है। इस गाने में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान हैं। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि शाहरुख ने ही अमर सिंह चमकीला के लिए दिलजीत का नाम सुझाया था। इम्तियाज अली ने कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो में खुलासा किया है कि शाहरुख का मानना ​​है कि पंजाबी सिंगर यानी दिलजीत इस समय के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक है। इस तारीफ को सुनने के बाद दिलजीत उत्साहित हो गए और उन्होंने शाहरुख से मुलाकात का अनुभव साझा किया। अब जब दोनों सुपरस्टार एक साथ आ रहे हैं तो ये कहने की जरूरत नहीं है कि 'डॉन' गाना हिट लग रहा है।

दिलजीत ने जारी किया 'डॉन' का टीजर

दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान की आवाज के साथ अपने आने वाले गाने का टीजर शेयर किया है। शाहरुख कहते हैं, "पुरानी कहावत है कि सबसे ऊपर जाना है तो बहुत सारी मेहनत चाहिए, लेकिन अगर सबसे ऊपर टिकना है तो मां की दुआ चाहिए।" और वीडियो के अंत में, शाहरुख फैंस को अपनी फिल्म डॉन की याद दिलाते हुए कहते हैं, "तुम्हारा मुझ तक पहुंचना मुश्किल ही नहीं मुमकिन है, क्योंकि धूल कितनी भी ऊंची क्यों ना चली जाए, आसमान को गंदा नहीं कर सकती।"

कोलकाता कॉन्सर्ट से दिलजीत और शाहरुख खान मोमेंट

दिलजीत ने 24 और 30 नवंबर को पुणे और कोलकाता में प्रदर्शन किया। जहां उनके म्यूजिक कॉन्सर्ट ने कोलकाता में दर्शकों को रोमांचित किया, वहीं क्रिकेट के प्रति शहर के प्यार और शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का स्लोगन बोल कर किंग खान और उनके फैंस को खुश कर दिया। KKR का स्लोगन बोलने के बाद दिलजीत कहते हैं- 'ये टैगलाइन बहुत अच्छी है, ये केकेआर की है?' बाद में शाहरुख ने भी दिलजीत के दिल छू लेने वाले भाषण के बारे में ट्वीट किया और सिंगर की तारीफ की।

दिलजीत का इंडिया टूर 2024

दिलजीत दोसांझ ने अपने दिल-लुमिनाटी दौरे के भारतीय टूर की शुरुआत 26 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में दमदार प्रदर्शन के साथ की। इसके बाद  2 नवंबर को जयपुर में दिलजीत का लाइव कॉन्सर्ट हुआ। उसके बाद 15, 17 नवंबर को हैदराबाद, अहमदाबाद और लखनऊ में परफॉर्म गया। इसके बाद बेंगलुरु और इंदौर में प्रदर्शन करने के बाद, दिलजीत अपने भारत दौरे के आखिरी चरण के लिए पूरी तरह तैयार हैं और चंडीगढ़ और गुवाहाटी में लाइव प्रदर्शन करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन