1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. टेक्नोलॉजी
  4. 16GB रैम, 512GB स्टोरेज वाले धाकड़ स्मार्टफोन iQOO 13 की सेल, हजारों रुपये बचा सकते हैं आप

16GB रैम, 512GB स्टोरेज वाले धाकड़ स्मार्टफोन iQOO 13 की सेल, हजारों रुपये बचा सकते हैं आप

Published : Dec 11, 2024 01:28 pm IST,  Updated : Dec 11, 2024 01:28 pm IST
iQOO 13 5G की सेल भारत में शुरू हो गई है। आईकू का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए iQOO 12 का अपग्रेड मॉडल हैं। इस फोन में 16GB रैम, 512GB स्टोरेज और 6000mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन का सीधा मुकाबला OnePlus, Samsung, Realme, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के फ्लैगशिप फोन से है। आइए, जानते हैं पहली सेल में फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...
1/6 Image Source : iQOO India

iQOO के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में खरीदा जा सकता है। फोन की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 59,999 रुपये में आता है। यह फ्लैगशिप फोन दो कलर ऑप्शन- Legend और Nardo Grey में आता है।
2/6 Image Source : iQOO India
iQOO के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में खरीदा जा सकता है। फोन की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 59,999 रुपये में आता है। यह फ्लैगशिप फोन दो कलर ऑप्शन- Legend और Nardo Grey में आता है।
फोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर आयोजित की जा रही है। इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो 3,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट और 2,000 रुपये का लॉयलिटी बोनस मिलेगा। इसके अलावा iQOO 13 5G की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स का भी लाभ दिया जा रहा है।
3/6 Image Source : FILE

iQOO 13 5G में 6.82 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 3168 x 1440 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यह फोन IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से इसे आप पानी में डुबाकर भी यूज कर सकते हैं।
4/6 Image Source : iQOO India
iQOO 13 5G में 6.82 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 3168 x 1440 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यह फोन IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से इसे आप पानी में डुबाकर भी यूज कर सकते हैं।
यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 120W USB Type C का सपोर्ट मिलता है।
5/6 Image Source : iQOO India
यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 120W USB Type C का सपोर्ट मिलता है।
iQOO का यह फोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेट अप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।
6/6 Image Source : iQOO India

Advertisement