1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह खाली पेट अमरूद खाना चाहिए या नहीं, जानिए इससे फायदा होगा या नुकसान?

सुबह खाली पेट अमरूद खाना चाहिए या नहीं, जानिए इससे फायदा होगा या नुकसान?

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Dec 12, 2024 07:48 am IST,  Updated : Dec 12, 2024 07:51 am IST

Guava Empty Stomach: सुबह खाली पेट कुछ लोग फल खाना पसंद करते हैं। हालांकि सभी फल खाली पेट फायदा करें ये जरूरी नहीं है। जानिए सुबह खाली पेट अमरूद खाना चाहिए या नहीं। नाश्ते में अमरूद खाने के फायदे हैं या नुकसान जानिए।

सुबह खाली अमरूद खाना चाहिए या नहीं- India TV Hindi
सुबह खाली अमरूद खाना चाहिए या नहीं Image Source : FREEPIK

सुबह उठने के बाद कुछ हेल्दी खाने की सलाह दी जाती है। जिससे आपको दिनभर एनर्जी मिलती रहे। हालांकि सुबह आप क्या खा रहे हैं ये आपके स्वास्थ्य लिए बहुत मायने रखता है। कुछ लोग सुबह उठकर खाली पेट ही जूस पी लेते हैं तो वहीं कुछ लोग सुबह सुबह फल खाने लगते हैं। हालांकि सुबह हर फल आपको फायदा दे ऐसा जरूरी नहीं है। आज हम जानेंगे कि सुबह खाली पेट अमरूद खाना चाहिए या नहीं। सुबह अमरूद खाने से फायदा होगा या नुकसान?

इन दिनों अमरूद का सीजन है आपको दिनभर में 1-2 अमरूद जरूर खाने चाहिए। अमरूद में भरपूर विटामिन सी पाया जाता है। कहते हैं सीजनल अमरूद सेब से भी ज्यादा पौष्टिक होता है। अमरूद पाचन को दुरूस्त करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। अमरूद खाने से वजन कम होता है। 

अमरूद में विटामिन और पोषक तत्व

अमरूद में विटामिन सी,  विटामिन बी6, विटामिन ए, मैग्नीशियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। अमरूद डाइटरी फाइबर से भरपूर है जिसमें पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है। इन पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

सुबह खाली पेट अमरूद खा सकते हैं या नहीं

वैसे अमरूद खाने का सही समय है नाश्ते के बाद और लंच से पहले। अगर आप सुबह फल खाते हैं तो उसमें अमरूद को शामिल कर सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों को सुबह खाली पेट अमरूद खाने से पेट में दर्द की समस्या हो सकती है क्योंकि अमरूद के बीजों पचने में काफी समय लगता है। अगर आपको सर्दी जुकाम है तो सुबह खाली पेट अमरूद खाने से बचें। अमरूद का सेवन रात में नहीं करना चाहिए। ठंडे फल रात में खाने से सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है। 

अमरूद खाने के फायदे

अमरूद खाने से वजन कम होता है। आप इसे वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं। अमरूद खाने से पुरानी से पुरानी कब्ज को दूर किया जा सकता है। जिन लोगों को पेट में जलन की समस्या होती है वो अमरूद खा सकते हैं। अमरूद खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। इससे डाइजेशन में सुधार आता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।