1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बैंकॉक के पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत, 63 घायल; VIDEO आया सामने

बैंकॉक के पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत, 63 घायल; VIDEO आया सामने

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jul 13, 2026 06:06 am IST,  Updated : Jul 13, 2026 07:57 am IST

बैंकॉक के एक पब में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। इस घटना में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दमकलकर्मियों ने बाद में आग पर काबू पा लिया।

पब में आग लगने से मचा हड़कंप।- India TV Hindi
पब में आग लगने से मचा हड़कंप। Image Source : X/JS100RADIO

बैंकॉक: थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार सुबह-सुबह एक पब में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग लगने की इस घटना में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए हैं। घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वीडियो में पब के मेन गेट से आग और धुएं का गुबार निकलते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

सोमवार तड़के लगी आग

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तड़के बैंकॉक के एक पब में भीषण आग लग गई। आग लगने से यहां कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे और बाद में आग पर काबू पाया। बचाव कर्मियों ने बताया कि आग लगने की सूचना आधी रात के आसपास मिली। 

वीडियो में भागते दिखे लोग

मौके पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों ने आग लगने की इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। वीडियो में थाईलैंड राजधानी बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित पब के सामने के दरवाजे से आग की भीषण लपटें निकलती और आसमान में घना काला धुआं उठता दिख रहा है। वीडियो में कुछ लोग वहां से भागने की कोशिश करते हुए भी दिख रहे हैं।

आधे घंटे में आग पर पाया काबू

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि 27 लोगों की मौत हुई है और कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की अभी जांच की जा रही है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब आधा घंटा लगा। घटना के बाद की तस्वीरों में जले हुए टेबल-कुर्सियां ​​और पब का क्षतिग्रस्त अंदरूनी हिस्सा दिखाई दे रहा है।

पहले भी हुई आग लगने की घटनाएं

बता दें कि थाईलैंड में पहले भी ऐसी दुखद घटनाएं हो चुकी हैं। साल 2022 में भी देश के पूर्वी हिस्से में एक म्यूजिक पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। इससे एक दशक से भी पहले, 1 जनवरी 2009 को थाईलैंड की राजधानी के सांतिका नाइटक्लब में नए साल के जश्न के दौरान लगी आग में 66 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे। माना जाता है कि वह आग इनडोर आतिशबाजी के कारण लगी थी। वहीं हाल ही में चीन की एक फैक्ट्री में भी आग लगने से 28 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें-

ईरान के सुप्रीम लीडर कहां गायब थे? दुश्मनों को जवाब देने आ रहे हैं मुज्तबा खामेनेई, जान लें तारीख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश