नई दिल्लीः SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर जारी संग्राम अभी दिल्ली की सड़कों पर थमा नहीं है। आज एक बार फिर कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर कूच का ऐलान किया है। CJP के साथ AAP, AISA, SFI भी प्रोटेस्ट में शामिल होगी। अरविंद केजरीवाल ने देश के लोगों से शहर-शहर जंतर-मंतर बनाने का ऐलान किया है।
जंतर-मंतर पर 7 लेयर की बैरिकेडिंग
वहीं CJP के आज फिर जंतर-मंतर कूच ऐलान के बाद सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। जंतर-मंतर पर 7 लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही जंतर-मंतर जाने वाले सभी रास्तों को सील किया गया है। CCTV कैमरों से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। पुलिस लगातार रिकॉर्डेड माइक से लोगों को अलर्ट कर रही है। इलाके में धारा 163 लागू है। दिल्ली से सभी बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाली गाड़ियों की चेकिंग हो रही है।
दिल्ली में आज भी 30 रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली पुलिस ने सेंट्रल और लुटियंस जोन के लिए एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली में आज भी 30 रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। परिस्थिति के मुताबिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस में ट्रैफिक पर असर संभव दिख सकता है। मंडी हाउस, धौला कुआं, ITO में भी ट्रैफिक पर असर संभव है।