ओवरथिंकिंग से बचने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट से जानें
ओवरथिंकिंग से बचने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट से जानें
कई बार लोगों में छोटी छोटी या बड़ी बड़ी चीजों को लेकर ओवरथिंक करने की आदत होती है। लेकिन यही ज़्यादा सोचना कब खतरनाक बन जाता है पता ही नहीं चलता। ऐसे में डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि ओवरथिंकिंग से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
Published : Jul 12, 2026 07:15 pm IST, Updated : Jul 12, 2026 07:15 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
कई बार लोगों में छोटी छोटी या बड़ी बड़ी चीजों को लेकर ओवरथिंक करने की आदत होती है। लेकिन यही ज़्यादा सोचना कब खतरनाक बन जाता है पता ही नहीं चलता। साल 2020 में अमेरिकन साइकियाट्रिक एसोसिएशन (American Psychiatric Association) की वेबसाइट पर प्रकाशित लेख के अनुसार, बार-बार बार बार नकारात्मक बातों, या किसी भी परेशानियों के बारे में सोचना रूमिनेशन कहलाता है। इस तरह की सोच अक्सर व्यक्ति में डिप्रेशन या एंग्जायटी को बढ़ा सकती है और पहले से मौजूद समस्याओं को और गंभीर बना सकती है। ऐसे में माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की संस्थापक, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे अपने यू ट्यूब पेज पर वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि ओवरथिंकिंग से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
2/5Image Source : UNSPLASH
10 मिनट का नियम अपनाएं: अगर आपको लगता है कि आप बहुत ज़्यादा सोचते हैं तो अपने लिए 10 मिनट का नियम लागू करें। रोजाना अपने आप को दस मिनट दें और उस समय यह सोचें कि आपको करना क्या है और फिर उस काम पर लग जाएं। हालांकि, शुरुआत में आपको यह थोड़ा मुश्किल लग सकता है। लेकिन यह प्रैक्टिस आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है।
3/5Image Source : UNSPLASH
डायरी में लिखें ख्याल: अगर कोई बात आपको परेशान कर रही है तो उसके बारे में लगातार सोचने तो दिमाग पर गहरा असर पड़ सकता है। इसलिए इस आदत से पीछा छुड़ाने के लिए आप डायरी का इस्तेमाल करें। आप अपनी डायरी में सारे ज़ज्बात उड़ेल दे। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति महसूस होगा।
4/5Image Source : UNSPLASH
एक्टिव रहें: आप अपने आप को एक्टिव रखें। व्यक्ति तभी ज़्यादा सोचता है जब वह खाली बैठा होता है। अगर आपके पास करने के लिए कोई काम नहीं है तो उस दौरान आप वॉक, डांस, योगा, एक्सरसाइज़ या मेडिटेशन करें लेकिन खाली न बैठें। इन एक्टिविटीज से आप ओवरथिंकिंग से छुटकारा पा सकते हैं।
5/5Image Source : UNSPLASH
सांस लें: जब भी आप को लगता है कि आप ओवरथिंकिंग कर रहे हैं तो उस दौरान गहरी सांस लें। गहरी सांस लेने से पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम एक्टिव हो जाता है। यह आपको तनाव से बाहर निकालकर आराम की स्थिति में लाता है।