1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धनुष ने एक्स ससुर रजनीकांत को विश किया बर्थडे, 'माई थलाइवा' कहकर खूब लुटाया प्यार, पोस्ट वायरल

धनुष ने एक्स ससुर रजनीकांत को विश किया बर्थडे, 'माई थलाइवा' कहकर खूब लुटाया प्यार, पोस्ट वायरल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 12, 2024 02:59 pm IST,  Updated : Dec 12, 2024 02:59 pm IST

सुपरस्टार रजनीकांत आज 74 साल के हो गए हैं। इस मौके पर हर तरफ से थलाइवा को बर्थडे की बधाई मिल रही है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच रजनीकांत के पूर्व दामाद और अभिनेता धनुष ने भी उनके लिए एक प्यारा सा बर्थडे नोट लिखा है, जिसकी अब काफी चर्चा हो रही है।

Rajinikanth- India TV Hindi
धनुष ने रजनीकांत को दी जन्मदिन की बधाई Image Source : INSTAGRAM

सुपरस्टार रजनीकांत आज यानी 12 दिसंबर को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत साउथ ही नहीं हिंदी दर्शकों के बीच भी बेहद लोकप्रिय हैं। 74 की उम्र में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। रजनीकांत के फैंस तो उनके बर्थडे का जश्न किसी त्योहार की तरह मनाते हैं। थलाइवा के बर्थडे पर उनके कई सहयोगियों और सह-कलाकारों के साथ-साथ देश भर के उनके लाखों फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। थलाइवा को बधाई देने वालों में अब उनके पूर्व दामाद और साउथ सुपरस्टार धनुष भी शामिल हो गए हैं।

धनुष ने एक्स ससुर रजनीकांत को विश किया बर्थडे

रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के पूर्व पति और साउथ सुपरस्टार धनुष ने एक बर्थडे नोट के साथ रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने पूर्व ससुर को लेकर अपना प्यार जाहिर करते हुए एक बर्थडे नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने रजनीकांत को 'माय थलाइवा' कहकर संबोधित किया है। धनुष का यह पोस्ट अब चर्चा में है।

धनुष का पोस्ट

धनुष ने अपने ट्वीट में लिखा- 'एक और केवल एक, सुपर वन को जन्मदिन की शुभकामनाएं.. सुपरस्टार.. फिनोमिनल, जिन्होंने मास और स्टाइल को फिर से परिभाषित किया .. मेरे थलाइवा, रजनीकांत सर।' धनुष का यह ट्वीट अब काफी चर्चा में है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब धनुष ने रजनीकांत को लेकर अपना प्यार जाहिर किया हो। वह थलाइवा के हर जन्मदिन पर उन्हें बर्थडे विश जरूर करते हैं।

2022 में अलग हो गए थे धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत

बता दें, धनुष की शादी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से हुई थी। धनुष और ऐश्वर्या साल 2002 में शादी के बंधन में बंधे थे और 2022 में दोनों ने अपने अलगाव का ऐलान कर दिया। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की। वहीं 2024 में दोनों का तलाक फाइनल हुआ। नवंबर में चेन्नई परिवार कल्याण अदालत ने उनके तलाक को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी। हालांकि, पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने के बाद भी धनुष अपने एक्स फादर इन लॉ यानी रजनीकांत के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं और उन्हें अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा मानते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन