Year Ender 2024: इन लो बजट फिल्मों के नाम रहा साल 2024, रौला देख थर्राया बड़े-बड़ों का स्टारडम
Year Ender 2024: इन लो बजट फिल्मों के नाम रहा साल 2024, रौला देख थर्राया बड़े-बड़ों का स्टारडम
Year Ender 2024: इस साल सिनेमाघरों में 'कल्कि 2898 ए़डी' से लेकर 'पुष्पा 2' तक जैसी बिग बजट फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की। लेकिन, ये साल कुछ ऐसी फिल्मों के नाम रहा, जिनका ना तो बजट बहुत ज्यादा था और ना ही इसमें कोई सुपरस्टार था।
Published : Dec 12, 2024 12:34 pm IST, Updated : Dec 12, 2024 12:34 pm IST
1/7Image Source : Instagram
Year Ender 2024: बॉलीवुड के लिए ये साल यानी 2024 काफी शानदार रहा। कुछ बड़े तो कुछ कम बजट वाली फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और इन्हें दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला। इस साल दर्शकों के बीच 'कल्कि 2898 एडी' से लेकर 'इंडियन 2' जैसी बिग बजट और मोस्ट अवेटेड फिल्मों ने भी दस्तक दी। इनमें से जहां कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की तो कुछ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। इस बीच ऐसी फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने हर किसी को चौंका दिया। इनके कंटेंट ने बड़े-बड़ों के होश फाख्ता कर दिए। कौन-कौन सी हैं ये फिल्में, चलिए आपको बताते हैं।
2/7Image Source : Instagram
लापता लेडीज - किरण राव के निर्देशन में बनी 'लापता लेडीज' इस लिस्ट में टॉप पर है। इसके गाने से लेकर डायलॉग्स तक खूब चर्चा में रहे। फिल्म का बजट 4 करोड़ के आसपास था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने भले थिएटर में कुछ खास कलेक्शन नहीं किया, लेकिन दर्शकों ने फिल्म के देसीपन को हाथोंहाथ लिया और ऑस्कर नॉमिनेशन में भी जगह बनाई।
3/7Image Source : Instagram
महाराजा- विजय सेतुपति स्टारर 'महाराजा' ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब रौला काटा। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा। वहीं ओटीटी पर आने के बाद भी इसे खूब प्यार मिला। 20 करोड़ के कलेक्शन में बनी फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। फिल्म में अनुराग कश्यप ने भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों को इंप्रेस किया।
4/7Image Source : Instagram
मुंज्या- इस साल रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी 'मुंज्या' ने तो इंडियन सिनेमा में भूचाल ही मचा दिया। भारतीय सिनेमा में पहली बार था जब CGI से भूत तैयार किया गया और वो विलेन बना। शरवरी वाघ और अभय वर्मा स्टारर फिल्म को सीधे-सीधे 100 करोड़ का मुनाफा हुआ था।
5/7Image Source : Instagram
मंजुम्मल बॉयज- मलयालम सिनेमा सिर्फ अच्छे कंटेंट से ही नहीं अब अच्छी कमाई से भी धूम मचा रहा है। इन्हीं में से एक है 'मंजुम्मल बॉयज' भी इन्हीं फिल्मों में से एक है, जो सिर्फ 20 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने दुनियाभर में 20 करोड़ के आसपास कलेक्शन करके सबको चौंका दिया था।
6/7Image Source : Instagram
आवेशम- फहाद फासिल अपनी एक्टिंग से हमेशा ही फैंस को चौंकाते आए हैं और आवेशम में भी उन्होंने जनता को खुश कर दिया। 30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 156 करोड़ का कारोबार किया था। इसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा था।
7/7Image Source : Instagram
हनुमान- इस लिस्ट में तेजा सज्जा, अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, राज दीपक शेट्टी और विनय राय स्टारर 'हनुमान' का नाम भी शामिल है। करीब 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये का धुआंधार कलेक्शन करके सबको हैरान कर दिया था।