1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. सोहा अली खान के जन्मदिन पर जुटा पूरा पटौदी परिवार, सिर्फ दो लोग रहे नदारद, बेटी इनाया का कार्ड बना सबसे खास तोहफा

सोहा अली खान के जन्मदिन पर जुटा पूरा पटौदी परिवार, सिर्फ दो लोग रहे नदारद, बेटी इनाया का कार्ड बना सबसे खास तोहफा

सोहा अली खान ने 4 अक्टूबर को परिवार और करीबी दोस्तों संग घर पर सादगी से जन्मदिन मनाया। बेटी इनाया के हाथ से बने प्यारे कार्ड ने सबका ध्यान खींचा, जिसकी तस्वीरें अभिनेत्री ने शेयर कीं।

Written By: Jaya Dwivedie
Published : Oct 05, 2026 04:16 pm IST,  Updated : Oct 05, 2026 04:16 pm IST
बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने 4 अक्टूबर को अपना जन्मदिन बेहद खास और सादगी भरे अंदाज में मनाया। आमतौर पर सितारों की बर्थडे पार्टी में ग्लैमर और बड़ी महफिल देखने को मिलती है, लेकिन सोहा ने इस बार किसी आलीशान रेस्टोरेंट या बड़े आयोजन के बजाय अपने घर पर ही परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिताया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी पूरी फैमिली एक साथ नजर आई। इन तस्वीरों में सोहा का मस्ती भरा अंदाज, पति कुणाल खेमू के साथ उनकी बॉन्डिंग और बच्चों के साथ बिताए खूबसूरत पल देखने को मिले। हालांकि, इन सभी तस्वीरों के बीच सबसे ज्यादा ध्यान उनकी बेटी इनाया के हाथ से बने बर्थडे कार्ड ने खींचा।
1/6 Image Source : Soha ali khan instagram

सोहा की बर्थडे पार्टी में उनका परिवार भी शामिल हुआ। उनकी मां और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, बहन सबा पटौदी, भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर खान इस खास मौके पर उनके साथ नजर आए। सोहा ने पार्टी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। एक तस्वीर में वह अपने पति कुणाल खेमू के साथ मजेदार अंदाज में पोज देती दिखाई दीं। वहीं एक अन्य तस्वीर में दोनों साथ खड़े होकर केक काटते नजर आए। सोहा ने अपने परिवार के साथ अलग-अलग तस्वीरें भी क्लिक कराईं। इन तस्वीरों में वह करीना, सैफ, सबा और अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ नजर आईं। बर्थडे सेलिब्रेशन में खेमू और पटौदी परिवार के बच्चे भी शामिल थे, जिससे माहौल और भी खास हो गया।
2/6 Image Source : soha ali khan instagram

सोहा के जन्मदिन पर सबसे खास तोहफा उनकी बेटी इनाया ने दिया। इनाया ने अपनी मां के लिए खुद एक बर्थडे कार्ड तैयार किया था। इस कार्ड में उसने अपनी मां के लिए बेहद प्यारा और भावुक संदेश लिखा। इनाया ने अपनी मां को मजबूत, शानदार, दयालु और उत्साही बताया और उनके लिए दुनिया की सबसे अच्छी मां होने की बात कही। कार्ड में बेटी ने लिखा कि सोहा ही वह इंसान हैं, जो उसे पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा खुश महसूस करा सकती हैं। सोहा ने इस कार्ड की तस्वीर भी सोशल मीडिया पोस्ट में शामिल की। जाहिर है कि एक मां के लिए बेटी का अपने हाथों से बनाया ऐसा कार्ड किसी महंगे तोहफे से कहीं ज्यादा खास हो सकता है।
3/6 Image Source : soha ali khan instagram

जन्मदिन के मौके पर सोहा अली खान ने अपने लुक को भी काफी सिंपल और कैजुअल रखा। उन्होंने सफेद वन-शोल्डर क्रॉप टॉप के साथ ब्लू डेनिम पहनी थी। बिना किसी ओवर-द-टॉप ग्लैमरस लुक के सोहा काफी स्टाइलिश नजर आईं। वहीं करीना कपूर खान ने ब्लू सूट पहना था और हमेशा की तरह खूबसूरत दिखीं। पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए सोहा ने सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार जताया। उनकी बहन सबा पटौदी ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और अपनी छोटी बहन के लिए प्यार जाहिर किया।
4/6 Image Source : soha ali khan instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोहा अली खान को आखिरी बार 2025 में आई हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘छोरी 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया था। अब अभिनेत्री एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। वह करीब दो दशक बाद अपने ‘रंग दे बसंती’ के को-स्टार आर माधवन के साथ फिर स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। दोनों आगामी थ्रिलर ‘ब्रिज’ में साथ दिखाई देंगे। ‘रंग दे बसंती’ साल 2006 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म के बाद दोनों की जोड़ी को दोबारा देखने के लिए फैंस भी उत्साहित हैं।
5/6 Image Source : soha ali khan instagram

सोहा अली खान ने एक्टिंग के अलावा पॉडकास्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा है। उनका पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ महिलाओं से जुड़े अनुभवों, स्वास्थ्य, वेलनेस, बढ़ती उम्र और रोजमर्रा की चुनौतियों जैसे विषयों पर केंद्रित है। इस शो में वह अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों और विशेषज्ञों के साथ बातचीत करती हैं। उनके पॉडकास्ट में करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, स्मृति ईरानी, पत्रलेखा और सनी लियोनी जैसी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं।
6/6 Image Source : soha ali khan instagram

Advertisement