सामुद्रिक शास्त्र: कनिष्ठिका उंगली से जानें व्यक्ति का ज्ञान, बुद्धि और स्वभाव
सामुद्रिक शास्त्र: कनिष्ठिका उंगली से जानें व्यक्ति का ज्ञान, बुद्धि और स्वभाव
सामुद्रिक शास्त्र में हाथ की सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्ठिका उंगलीका बहुत महत्व माना गया है। इसे बुध की उंगली भी कहते हैं। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, तर्कशक्ति और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है।
Published : Oct 04, 2026 11:41 pm IST, Updated : Oct 04, 2026 11:41 pm IST
1/4Image Source : PEXELS
सामुद्रिक शास्त्र में आज हम बात करेंगे कनिष्ठिका उंगली के बारे में। कनिष्ठिका उंगली को बुध की उंगली भी कहा जाता है क्योंकि इसके नीचे बुध ग्रह का स्थान माना जाता है। इस उंगली के जरिये व्यक्ति की वाकपटुता, ज्ञान, बुद्धि और चातुर्य, यानि चतुरता का पता चलता है।
2/4Image Source : PEXELS
अगर कनिष्ठिका उंगली की ऊंचाई अनामिका उंगली के ऊपरी व प्रथम भाग के अंत तक हो तो यह सामान्य मानी जाती है। यदि यह सामान्य से अधिक लंबी होती है तो व्यक्ति में अभिव्यक्ति की अद्भुत क्षमता होती है। उनका आई-क्यू लेवल सामान्य से अधिक होता है और ये लोग अच्छे लेखक के साथ-साथ अच्छे वक्ता भी साबित होते हैं।
3/4Image Source : PEXELS
लेकिन जिस व्यक्ति की कनिष्ठिका सामान्य से छोटी होती है उसमें अभिव्यक्ति की क्षमता की कमी होती है। इनका अपनी भावनाओं और शब्दों पर नियंत्रण नहीं होता है। इनका व्यवहार बिल्कुल बच्चों जैसा होता है।
4/4Image Source : PEXELS
इसके अलावा अगर किसी की कनिष्ठिका उंगली का निचला भाग मोटा हो तो वह व्यक्ति विलासिता पूर्ण और आरामदायक जीवन जीना पसंद करता है।