1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. जाह्नवी कपूर ने 'चुट्टमल्ले' के AI वीडियो को बताया आपत्तिजनक, जूनियर NTR और चिरंजीवी को कहा शुक्रिया

जाह्नवी कपूर ने 'चुट्टमल्ले' के AI वीडियो को बताया आपत्तिजनक, जूनियर NTR और चिरंजीवी को कहा शुक्रिया

AI से बने इस वीडियो में गाने से जाह्नवी कपूर के लुक को डिजिटल तरीके से बदलकर उन्हें अश्लील अंदाज में दिखाया गया। जूनियर NTR और चिरंजीवी के बाद अब जाह्नवी कपूर ने 'चुट्टमल्ले' के AI वीडियो पर नाराजगी जताई है।

Written By: Himanshi Tiwari
Published : Oct 04, 2026 10:04 pm IST,  Updated : Oct 04, 2026 10:04 pm IST
जाह्नवी कपूर ने अपनी और जूनियर एनटीआर की 2024 की फिल्म 'देवरा' के गाने 'चुट्टामल्ले' के AI-मॉर्फ्ड वीडियो पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिसने ऑनलाइन जबरदस्त बहस छेड़ दी थी। एक्टर ने इस मामले पर अपना बयान इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया और महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने के लिए टेक्नोलॉजी के 'आपराधिक दुरुपयोग' की निंदा की। जाह्नवी ने कहा कि यह मुद्दा एक महिला होने की उस बड़ी सच्चाई को दिखाता है, जिसे अपनी सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ता है।
1/8 Image Source : Instagram/@janhvikapoor

अपनी बात शुरू करते हुए जाह्नवी कपूर ने कहा, 'महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने और बिना सहमति के मनगढ़ंत कंटेंट फैलाने के लिए टेक्नोलॉजी का आपराधिक दुरुपयोग बहुत ही अपमानजनक है और यह यौन उत्पीड़न के बराबर है। मेरी इंडस्ट्री में लगभग हर महिला ने इसका सामना किया है। हर जगह महिलाएं तेजी से इसका शिकार हो रही हैं।'
2/8 Image Source : Instagram/@janhvikapoor
अपनी बात शुरू करते हुए जाह्नवी कपूर ने कहा, 'महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने और बिना सहमति के मनगढ़ंत कंटेंट फैलाने के लिए टेक्नोलॉजी का आपराधिक दुरुपयोग बहुत ही अपमानजनक है और यह यौन उत्पीड़न के बराबर है। मेरी इंडस्ट्री में लगभग हर महिला ने इसका सामना किया है। हर जगह महिलाएं तेजी से इसका शिकार हो रही हैं।'
अपने पोस्ट में उन्होंने आगे कहा, 'सहमति, पसंद और महिला के शरीर का सम्मान इंसानियत की सबसे बुनियादी बातें होनी चाहिए। फिर भी किसी तरह इन्हें मुश्किल माना जाता है, जबकि ये मुश्किल नहीं हैं। हैरानी की बात है कि कुछ लोगों के लिए यह समझना अभी भी मुश्किल है कि अगर कोई महिला लगातार पांच दिन 'हां' कहे और छठे दिन 'नहीं' तो उस 'नहीं' का सम्मान किया जाना चाहिए। अगर उसने मिनीस्कर्ट पहनी है तो इसका मतलब यह नहीं है कि कोई उसकी स्कर्ट के नीचे कैमरा लगा सकता है, आपत्तिजनक एंगल से तस्वीरें ले सकता है या उसके शरीर का गलत तरीके से इस्तेमाल कर सकता है।'
3/8 Image Source : Instagram/@janhvikapoor

जाह्नवी कपूर ने इस मामले पर अपनी राय रखते हुए, लिखा कि 'कोई महिला किस चीज में सहज महसूस करती है। वह कहां सीमा तय करती है और अपने शरीर के साथ क्या करना चाहती है। ये सभी फैसले पूरी तरह से उसके अपने होते हैं। यह बहुत बुनियादी बात है।'
4/8 Image Source : Instagram/@janhvikapoor
जाह्नवी कपूर ने इस मामले पर अपनी राय रखते हुए, लिखा कि 'कोई महिला किस चीज में सहज महसूस करती है। वह कहां सीमा तय करती है और अपने शरीर के साथ क्या करना चाहती है। ये सभी फैसले पूरी तरह से उसके अपने होते हैं। यह बहुत बुनियादी बात है।'
जाह्नवी कपूर ने कहा कि यह मामला उस विवादित वीडियो या उनके करियर के दौरान उनके निजी अनुभवों से कहीं आगे की बात है। उन्होंने कहा, 'यह एक महिला होने की बड़ी सच्चाई के बारे में है। लोगों की नजर, लोगों की राय, सुरक्षा के लिए लगातार जद्दोजहद और यह एहसास कि हमारी सीमाओं को कोई भी अपनी तरह से समझ या परिभाषित कर सकता है। यह खतरा अब डिजिटल दुनिया तक भी फैल गया है, जबकि हमने अभी तक उस असल, शारीरिक डर का भी ठीक से समाधान नहीं किया है जो हर दिन महिलाओं की जिंदगी को प्रभावित करता है।'
5/8 Image Source : Instagram/@janhvikapoor

इसके बाद उन्होंने जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा और खुशबू सुंदर का उनके समर्थन में आगे आने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'एनटीआर सर ने जिस तरह से मजबूती से स्टैंड लिया और इस गलत हरकत की निंदा की। उससे मैं बहुत प्रभावित हूं। धन्यवाद सर, जब कोई ऐसा व्यक्ति, जिसे लाखों लोग अपना आदर्श मानते हैं, किसी ऐसी बात पर आवाज उठाता है, जिसका उससे सीधा संबंध नहीं है तो इससे हर उस महिला को फर्क पड़ता है जिसने कभी न कभी इस तरह के व्यवहार का सामना किया है।'
6/8 Image Source : Instagram/@janhvikapoor

उन्होंने आगे कहा, 'चिरंजीवी सर, विजय और खुशबू मैम का भी धन्यवाद कि उन्होंने इस भावना को आगे बढ़ाया और इस सोच व अनैतिक व्यवहार के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की।' जाह्नवी ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, 'मुझे उम्मीद है कि अभी हमारे आस-पास जो कुछ भी हो रहा है, उससे किसी भी तरह के उत्पीड़न में शामिल लोगों को आत्म-मंथन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। क्या एक महिला का यह कहना बहुत बड़ी बात है कि उसके साथ एक इंसान जैसा बर्ताव किया जाए और उसे एक इंसान के तौर पर ही देखा जाए? उसका शरीर। उसकी छवि। उसकी सीमाएं। उसकी पसंद।'
7/8 Image Source : Instagram/@janhvikapoor

AI से बने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर के गाने वाले लुक को डिजिटल तरीके से बदलकर उन्हें अश्लील अंदाज में दिखाया गया था। सितंबर 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' में जूनियर एनटीआर और कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के लोकप्रिय गानों में 'चुट्टामल्ले' भी शामिल था, जिसे अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया था और शिल्पा राव ने गाया था।
8/8 Image Source : Instagram/@janhvikapoor

Advertisement