नट्स खाने से नहीं बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, ये आदतें हैं दिल की दुश्मन
नट्स खाने से नहीं बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, ये आदतें हैं दिल की दुश्मन
नट्स को यह सोचकर डाइट से हटा दिया जाता है कि इनमें मौजूद फैट कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। डॉक्टर सलीम जैदी बता रहे हैं कि किन वजहों से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है?
Published : Oct 04, 2026 03:49 pm IST, Updated : Oct 04, 2026 03:49 pm IST
1/4Image Source : UNSPLASH
नट्स को अक्सर यह सोचकर डाइट से हटा दिया जाता है कि इनमें मौजूद फैट कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है, डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि बादाम, अखरोट और दूसरे नट्स सही मात्रा में खाए जाएं तो ये हेल्दी डाइट का हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन आखिर किन वजहों से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है? आइए डॉक्टर से जानते हैं
2/4Image Source : UNSPLASH
रिफाइंड ऑयल: डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि रिफाइंड ऑयल बैड कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाता है। रिफाइंड तेलों में मौजूद फैटी एसिड का ज्यादा सेवन शरीर में सूजन और बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।बढ़ा हुआ एलडीएल कोलेस्ट्रॉल धमनियों में प्लाक जमा होकर हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है।
3/4Image Source : UNSPLASH
चीनी वाली चाय: चीनी वाली चाय का बहुत ज़्यादा सेवन भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है। जब लीवर अधिक मात्रा में चीनी मिलती है, तो वह एक्स्ट्रा चीनी को वसा में बदलने लगता है। ऐसे में लंबे समय तक चीनी का सेवन लिपिड प्रोफाइल पर गहरा असर डालता है।
4/4Image Source : UNSPLASH
एक्सरसाइज़ नहीं करना: अगर आपका सिटिंग जॉब है और आप आठ से दस घंटे लगातार बैठे रहते हैं और एक्सरसाइज़ नहीं करते हैं तो मेटाबॉलिज़्म स्लो होने लगता है। लंबे समय तक बैठे रहने और कम एक्टिव रहने से शरीर में फैट और बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने का जोखिम हो सकता है।