इन चीजों को डाइट में शामिल करने से कंट्रोल हो सकती है हेयर फॉल की समस्या, डॉक्टर ने किया सजेस्ट
इन चीजों को डाइट में शामिल करने से कंट्रोल हो सकती है हेयर फॉल की समस्या, डॉक्टर ने किया सजेस्ट
अगर आपका भी हेयर फॉल तेजी से बढ़ रहा है तो उसे कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में इन कुछ फूड्स को शामिल करें। ये फूड्स हेयर फॉल को कंट्रोल करने के अलावा बालों को मजबूत भी बनाते हैं।
Published : Oct 04, 2026 12:13 pm IST, Updated : Oct 04, 2026 12:28 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
आजकल लोगों में हेयर फॉल की समस्या तेजी से बढ़ी है। हेयर फॉल सिर्फ स्ट्रेस या बिगड़ी ही लाइफस्टाइल की वजह से नहीं होता है बल्कि खराब खानपान भी इसके लिए मुख्य रूप से ज़िम्मेदार है। ऐसे में गैस्ट्रोलॉजिस्ट शुभम वत्स बता रहे हैं कि अपने बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी डाइट में किन चीजों को ज़रूर शामिल करना चाहिए?
2/5Image Source : UNSPLASH
अखरोट:अखरोट में ओमेगा थ्री भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह ड्राईफ्रूट स्कैल्प के लिए बेहतरीन प्लांट बेस्ड लिपिड सोर्स में से एक माना जाता हैं.बता दें, ओमेगा थ्री आपके स्कैल्प के सूजन को कम कर बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसलिए हेयर को मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट में इसे ज़रूर शामिल करें
3/5Image Source : UNSPLASH
अंडे: बाल मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं. आपके शरीर एमिनो एसिड की जब कमी होती है तब इसका असर आपके बालों पर दिखता है। अंडे में सभी नौ एमिनो एसिड पाए जाते हैं जो आपके बालों को मजबूत बनने में मदद करते हैं। इसलिए बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए डाइट में अंडे को शामिल किया जा सकता है।:
4/5Image Source : INDIA TV
कद्दू के बीज: अगर आप अपने बालों को जड़ से मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कद्दू के बीज को ज़रूर शामिल करें। कद्दू के बीज में ज़िंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपके हेयर फोलिकल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है
5/5Image Source : UNSPLASH
आंवला: आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है और बालों की जड़ को मजबूत बनाने में मदद करता है