1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. शीशे पर लगे पानी के दाग कैसे हटाएं? ये टिप्स आएंगे आपके काम

शीशे पर लगे पानी के दाग कैसे हटाएं? ये टिप्स आएंगे आपके काम

नहाते वक्त बाल झड़ते वक्त ऐसा होता है कि शीशे पर पानी के दाग लग जाते हैं। जिसकी वजह से शीशे में कुछ साफ नज़र नहीं आता। इसे साफ करने के बावजूद दाग कई बार नहीं हट पाते। ऐसे में यहां हम कुछ आसान घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप शीशे को आसानी से साफ कर सकते हैं।

Written By: Ritu Raj
Published : Oct 03, 2026 04:44 pm IST,  Updated : Oct 03, 2026 04:44 pm IST
सफेद सिरका और पानी: सफेद सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। इसे दाग वाली जगह पर अच्छे से स्प्रे करें और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सिरके का एसिड मिनरल डिपॉजिट को ढीला कर दे। इसके बाद माइक्रोफाइबर कपड़े या सूती कपड़े से पोंछकर साफ कर लें।
1/5 Image Source : magnific

बेकिंग सोडा का पेस्ट: इसके लिए 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को शीशे के दागों पर लगाएं और स्पंज या मुलायम कपड़े से हल्के हाथों से रगड़ें। बेकिंग सोडा का हल्का खुरदुरापन शीशे को नुकसान पहुंचाए बिना जिद्दी दागों को हटा देता है। बाद में पानी से धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें।
2/5 Image Source : magnific

नींबू का रस: एक नींबू को आधा काटें और सीधे शीशे के दागों पर रगड़ें। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड पानी के दागों को बहुत जल्दी घोल देता है। 5 मिनट बाद इसे साफ पानी से धोएं और सूखे कपड़े से पोंछ लें।
3/5 Image Source : magnific
नींबू का रस: एक नींबू को आधा काटें और सीधे शीशे के दागों पर रगड़ें। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड पानी के दागों को बहुत जल्दी घोल देता है। 5 मिनट बाद इसे साफ पानी से धोएं और सूखे कपड़े से पोंछ लें।
टूथपेस्ट का इस्तेमाल: इसे इस्तेमाल करने के लिए टूथपेस्ट लें। टूथपेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं और गीले स्पंज या ब्रश से हल्के हाथों से फैलाकर रगड़ें। कुछ मिनट रहने दें और फिर पानी से धोकर पोंछ लें।
4/5 Image Source : magnific
टूथपेस्ट का इस्तेमाल: इसे इस्तेमाल करने के लिए टूथपेस्ट लें। टूथपेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं और गीले स्पंज या ब्रश से हल्के हाथों से फैलाकर रगड़ें। कुछ मिनट रहने दें और फिर पानी से धोकर पोंछ लें।
डिशवॉशिंग लिक्विड और सिरके का घोल: इसे इस्तेमाल करने के लिए एक कप गर्म पानी में 1 चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड और आधा कप सिरका मिलाएं। इस घोल को शीशे पर लगाएं और स्पंज की मदद से अच्छे से साफ करें। यह मिश्रण पानी के दागों के साथ-साथ शीशे पर जमी ग्रीस और धूल को भी पूरी तरह साफ कर देता है।
5/5 Image Source : magnific

Advertisement