ऋतिक रोशन ने सबा आजाद संग सेलिब्रेट की एनिवर्सरी, समंदर किनारे GF संग हुए रोमांटिक, एक्स वाइफ का रिएक्शन वायरल
ऋतिक रोशन ने सबा आजाद संग सेलिब्रेट की एनिवर्सरी, समंदर किनारे GF संग हुए रोमांटिक, एक्स वाइफ का रिएक्शन वायरल
ऋतिक रोशन लंबे समय से सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं और ये बात किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में ऋतिक और सबा के रिलेशनशिप को 5 साल हो गए और इस मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने 5 एनिवर्सरी का जश्न मनाया।
Published : Oct 02, 2026 07:00 pm IST, Updated : Oct 02, 2026 07:00 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@hrithikroshan
ऋतिक रोशन अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सबा आजाद के साथ उनका रिलेशनशिप किसी से छिपा नहीं है। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। रोशन परिवार के हर इवेंट में सबा भी मौजूद होती हैं और अक्सर ऋतिक सबा के साथ अपनी तस्वीरें-वीडियो साझा करते रहते हैं। ऋतिक और सबा के रिलेशनशिप को पांच साल पूरे हो गए हैं, इस मौके पर ऋतिक ने बेहद रोमांटिक अंदाज में सबा को विश किया है।
2/7Image Source : Instagram/@hrithikroshan
ऋतिक रोशन ने सबा आजाद के साथ अपने रोमांटिक पलों की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उन्हें घूमते-फिरते और स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने सबा के साथ अपने रिलेशनशिप के पांच साल पूरे होने का जश्न मनाया।
3/7Image Source : Instagram/@hrithikroshan
तस्वीरें शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने कैप्शन में लिखा- 'ये हमारा जन्मदिन है। 5 साल की ढेर सारी बधाई माय लव।' खास बात तो ये है कि इन तस्वीरों पर सबा और इंडस्ट्री के कई सेलेब्से के अलावा ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी प्रतिक्रिया दी है।
4/7Image Source : Instagram/@hrithikroshan
सुजैन ने ऋतिक और सबा की तस्वीरों पर 'सो स्वीट... हैप्पी एनिवर्सरी' लिखते हुए कमेंट किया है और साथ ही रेड हार्ट इमोजी भी बनाए हैं। जिससे पता चलता है कि तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन के बीच अच्छी बॉन्डिंग और दोस्ती बरकरार है।
5/7Image Source : Instagram/@hrithikroshan
तस्वीरों की बात करें तो कहीं ऋतिक-सबा को सेल्फी क्लिक करते देखा जा सकता है, कहीं खाने का लुत्फ उठाते तो कहीं घूमते-फिरते भी नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में दोनों को समंदर किनारे रोमांटिक अंदाज में सनसेट एंजॉय करते भी देखा जा सकता है।
6/7Image Source : Instagram/@hrithikroshan
ऋतिक और सबा के रिलेशनशिप की बात करें तो 2022 में दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आने लगी थीं। धीरे-धीरे अक्सर दोनों पब्लिक प्लेस में भी स्पॉट होने लगे और सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें छाने लगीं।
7/7Image Source : Instagram/@hrithikroshan
आखिरकार दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया और रोशन परिवार के हर खास मौके पर सबा जरूर मौजूद होती हैं। सबा की ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान से भी काफी अच्छी दोस्ती है।