खाने के बाद गैस, बदहजमी और एसिडिटी होने पर अदरक खाना फायदेमंद होता है। आचार्य बाल कृष्ण ने बताया पेट में गैस होने पर कैसे करें अदरक का सेवन और इससे क्या फायदा मिलता है?
Published : Oct 02, 2026 11:53 am IST, Updated : Oct 02, 2026 11:53 am IST
1/5Image Source : India Tv
गैस की समस्या होने पर अदरक के रस को दूध में गर्म करके पी लें। आप चाहें तो तुरंत थोड़ी मात्रा में अदरक चबा लें, इससे पेट की गैस और पेट के रोगों में फायदा होता है।
2/5Image Source : Magnific
आप चाहें तो अदरक को पीसकर या कद्दूकस करके पेस्ट जैसा बना लें। अब इसे दूध के साथ खा लें। इससे पेट की गैस निकल जाएगी और तुरंत काफी राहत मिल जाएगी।
3/5Image Source : Magnific
सोंठ चूर्ण और निसूजन 2-4 ग्राम लें और इसे गोमूत्र या दूध या फिर अंगूर के रस के साथ करें। इससे पेट की गैस की समस्या ठीक होती है।
4/5Image Source : Magnific
25 ग्राम काला तिल बिना छिलका वाला और 100 ग्राम गुड़ और 50 ग्राम शुण्ठी के चूर्ण को मिला लें। 2-5 ग्राम की मात्रा में दूध के साथ सेवन करने से वात दोष की वजह से होने वाली गैस में राहत मिलती है। इससे आंतों के रोग भी दूर होते हैं।
5/5Image Source : Magnific
सोंठ और एरण्ड जड़ के 25-50 मिली काढ़ा में 25 मिलीग्राम हींग और सौवर्चल नमक 1 ग्राम मिलाकर पीने से पेट का दर्द ठीक होता है।