1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. गंदे पड़े टॉयलेट सीट को साफ करने के लिए अब रगड़ने की झंझट खत्म, अपानकर देखें ये घरेलू नुस्खे

गंदे पड़े टॉयलेट सीट को साफ करने के लिए अब रगड़ने की झंझट खत्म, अपानकर देखें ये घरेलू नुस्खे

टॉयलेट सीट पर लगे जिद्दी पीले दाग और गंदगी साफ करना अक्सर काफी मशक्कत वाला काम लगता है। लेकिन अब घंटों रगड़ने की झंझट खत्म। आप बिना घंटों रगड़े और बिना महंगे केमिकल का इस्तेमाल किए टॉयलेट सीट को चमका सकते हैं। बस आपको यहां बताए गए 5 आसान घरेलू नुस्खे अपनाने की जरूरत है। ृ

Written By: Ritu Raj
Published : Oct 02, 2026 12:30 pm IST,  Updated : Oct 02, 2026 12:30 pm IST
बेकिंग सोडा और सिरका: टॉयलेट सीट के गंदे हिस्सों पर 1 कप बेकिंग सोडा छिड़कें। इसके ऊपर 1 कप सफेद सिरका डालें। सिरका और बेकिंग सोडा मिलकर झाग बनाते हैं, जो जमा हुई गंदगी और पीलेपन को काट देता है। इसे 20-30 मिनट छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। दाग आसानी से निकल जाएंगे।
1/5 Image Source : magnific
बेकिंग सोडा और सिरका: टॉयलेट सीट के गंदे हिस्सों पर 1 कप बेकिंग सोडा छिड़कें। इसके ऊपर 1 कप सफेद सिरका डालें। सिरका और बेकिंग सोडा मिलकर झाग बनाते हैं, जो जमा हुई गंदगी और पीलेपन को काट देता है। इसे 20-30 मिनट छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। दाग आसानी से निकल जाएंगे।
डिशवॉशिंग लिक्विड और गर्म पानी : टॉयलेट सीट पर थोड़ा सा लिक्विड डिशवॉश जेल डालें और ऊपर से गुनगुनापानी छिड़कें। यह सीट पर जमी ग्रीस, तेल और रोज़ाना की गंदगी को मिनटों में पिघला देता है। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।
2/5 Image Source : magnific
डिशवॉशिंग लिक्विड और गर्म पानी : टॉयलेट सीट पर थोड़ा सा लिक्विड डिशवॉश जेल डालें और ऊपर से गुनगुनापानी छिड़कें। यह सीट पर जमी ग्रीस, तेल और रोज़ाना की गंदगी को मिनटों में पिघला देता है। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।
नींबू का रस और नमक : नींबू और नमक का इस्तेमाल कर भी आ टॉयलेट सीट को चमका सकते हैं। इसके लिए आधा कटा हुआ नींबू लें और उस पर थोड़ा नमक छिड़कें। अब इसे टॉयलेट सीट के दागों पर हल्का रगड़ें या फिर नींबू के रस और नमक का पेस्ट बनाकर दागों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। नींबू का साइट्रिक एसिड दागों को काटने और बदबू दूर करने में मदद करता है।
3/5 Image Source : magnific

हाइड्रोजन पेरोक्साइड: हाइड्रोजन पेरोक्साइड भी टॉयलेट सीट को चमकाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए स्प्रे बोतल में हाइड्रोजन पेरोक्साइड भरें और टॉयलेट सीट पर चारों तरफ अच्छी तरह छिड़कें। यह एक नेचुरल कीटाणुनाशक और ब्लीचिंग एजेंट है। इसे 20-30 मिनट लगा रहने दें, फिर कपड़े या स्पंज से पोंछकर पानी से धो लें। यह बिना रगड़े बैक्टीरिया को खत्म कर सीट को चमका देता है।
4/5 Image Source : magnific

कोल्ड ड्रिंक/कोका कोला: इसके लिए 1 बोतल कोका-कोला या कोई भी डार्क सोडा टॉयलेट सीट और बाउल के गंदे हिस्सों पर चारों तरफ डालकर 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें। सोडे में मौजूद कार्बोनिक और फास्फोरिक एसिड जिद्दी स्केल और जंग के दागों को आसानी से घोल देते हैं। इसके बाद बस पानी डालकर फ्लश या साफ़ कर लें।
5/5 Image Source : magnific

Advertisement