सेहत को कई फायदे पहुंचा सकता है एप्पल साइडर विनेगर, डॉक्टर ने बताए बेनिफिट्स
सेहत को कई फायदे पहुंचा सकता है एप्पल साइडर विनेगर, डॉक्टर ने बताए बेनिफिट्स
एप्पल साइडर विनेगर सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है। इसका सेवन ज्यादातर लोग वेट लॉस के लिए करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके अन्य फायदे भी हैं। डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब पर इसके फायदे के बारे में बताया है। तो चलिए जानते हैं इसके बेनिफिट्स।
Published : Oct 02, 2026 04:47 pm IST, Updated : Oct 02, 2026 04:47 pm IST
1/5Image Source : magnific
वजन और बेली फैट घटाने में मददगार: डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक एप्पल साइडर विनेगर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती और तेजी से फैट बर्न होता है।
2/5Image Source : magnific
डायबिटीज कंट्रोल: यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है और कार्बोहाइड्रेट वाले खाने के बाद अचानक से बढ़ने वाले ब्लड शुगर स्पाइक्स को रोकता है।
3/5Image Source : magnific
कोलेस्ट्रॉल और दिल की सेहत के लिए: इसमें मौजूद एसिटिक एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करता है।
4/5Image Source : magnific
पाचन तंत्र करे दुरुस्त: यह पेट के एसिड लेवल को संतुलित करता है, जिससे खाना आसानी से पचता है और गैस, एसिडिटी व ब्लोटिंग से राहत मिलती है।
5/5Image Source : magnific
सेवन करने का सही तरीका: 1 ग्लास गुनगुने पानी में 1 से 2 चम्मच (5-10 ml) विनेगर मिलाएं। इसे सुबह खाली पेट या दोपहर के खाने के 20-30 मिनट पहले पिएं।