एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल के लिए 2 अक्टूबर का दिन काफी अहम रहने वाला है, जिसमें कई अलग-अलग खेलों के इवेंट में पदकों की उम्मीद की जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा नजरें भारतीय महिला हॉकी टीम के गोल्ड मेडल मैच पर रहने वाली है जिसमें उनकी भिड़ंत चीन की टीम से होगी और यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर खेला जाएगा। इसके अलावा बॉक्सिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों के गोल्ड मेडल मैच पर नजरें रहने वाली हैं। वहीं आर्चरी में रिकर्व महिला टीम ने दिन की शुरुआत काफी शानदार तरीके से करने के साथ गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली में अभी भारत छठी पोजीशन पर है जिसमें उनके खाते में 12 गोल्ड, 24 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज सहित कुल 70 मेडल जीतने में कामयाबी मिली है।
बॉक्सिंग में लवलीना ने जीता गोल्ड मेडल अब अंकुश-परवीन पर नजरें
लवलीना बोरगोहेन ने अपने बर्थडे के दिन एशियन गेम्स 2026 में बॉक्सिंग के गोल्ड मेडल मुकाबले में महिलाओं की 75 किग्रा कैटेगिरी में चीन की बाओ जियी का सामना किया और तीनों राउंड को अपने नाम करने के साथ गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है।वहीं अब महिलाओं के 65 किग्रा गोल्ड मेडल मैच में भारतीय बॉक्सिंग खिलाड़ी परवीन का सामना चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन से होगा और उनसे भी गोल्ड की उम्मीद की जा रही है और इस मैच का आगाज भारतीय समयानुसार दोपहर 2:15 से होगा। इसके अलावा पुरुषों के 80 किग्रा गोल्ड मेडल इवेंट में अंकुश पंघाल का सामना किम मिनसियोंग से होगा ऐसे में दोनों बॉक्सिंग खिलाड़ियों से भी गोल्ड मेडल की उम्मीद की जा रही है।
आर्चरी में रिकर्व महिला टीम ने गोल्ड मेडल पर किया कब्जा
इस बार एशियन गेम्स में आर्चरी के अलग-अलग इवेंट में भारतीय तीरंदाजों का कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें पहली बार रिकर्व महिला टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी मिली है, जिसमें कुमकुम, कीर्ति और अंकिता की तिकड़ी ने फाइनल में साउथ कोरिया की महिला टीम को मात दी। वहीं इसके अलावा रिकर्व मिक्स्ड टीम इवेंट में भी कुमकुम-धीरज की जोड़ी को गोल्ड मेडल मैच में चीन की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा जिसके चलते उनको सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा है।