एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए एक अक्टूबर का दिन काफी अहम रहा, जिसमें भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 के अंतर से मात देने के साथ गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत के लिए सेलिंग के इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने में कामयाबी मिली। इसके अलावा महिला स्क्वैश टीम को सेमीफाइनल मैच में हार मिलने की वजह से उनको ब्रॉन्ज मेडल के साथ संतोष करना पड़ा। वहीं, आर्चरी में पुरुषों के कंपाउंड व्यक्तिगत में गणेश ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। मेडल टैली में अभी भारत 8वीं पोजीशन पर है, जिसमें 10 गोल्ड, 23सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 64 पदक हैं।
हॉकी में भारतीय टीम मेंस टीम ने गोल्ड मेडल मैच में बनाई जगह
भारतीय महिला टीम ने हॉकी के गोल्ड मेडल मैच में जहां अपनी जगह को पक्का कर लिया है तो वहीं अब पुरुष टीम भी गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हो गई है, जिसमें भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में सामना पाकिस्तान की टीम से था और इस रोमांचक मुकाबले को वह 4-3 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहे। अब टीम इंडिया को फाइनल मैच 3 अक्टूबर को मलेशिया और साउथ कोरिया की टीम के बीच में होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता टीम से खेलना होगा।