1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा भेजा, नए चीफ की रेस में किन नेताओं का नाम?

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा भेजा, नए चीफ की रेस में किन नेताओं का नाम?

 Reported By: Puneet Pareenja,  Written By: Subhash Kumar
 Published : Oct 01, 2026 09:03 am IST,  Updated : Oct 01, 2026 09:19 am IST

सूत्रों के अनुसार, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा आलाकमान को भेज दिया है। इसके साथ ही अब ये सवाल भी उठने लगे हैं कि अध्यक्ष पद की रेस में किन नेताओं का नाम चल रहा है? आइए जानते हैं इस बारे में।

Amarinder Singh Raja Warring punjab congress resignation- India TV Hindi
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग देंगे अध्यक्ष पद से इस्तीफा। Image Source : PTI

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि इससे पहले राज्य में कांग्रेस के संगठन में बड़ी हलचल दिख रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद में बदलाव करने वाला है। पार्टी विजय इंदर सिंगला को अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दे सकती है। बता दें कि बीते कुछ महीने से पंजाब में कांग्रेस के भीतर लगातार कलह चल रही है। वहीं, सूत्रों के हवाले से अब जानकारी सामने आई है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा भेज दिया है। आइए जानते हैं कि वड़िंग  के इस्तीफे के बाद अध्यक्ष पद की रेस में कौन से नेता शामिल हैं।

अंदरूनी कलह के बीच वड़िंग का फैसला

सामने आई जानकारी के अनुसार, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा आलाकमान को भेज दिया है। कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने भी फोन कर राजा वड़िंग से पंजाब कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की है। जानकारी के अनुसार, राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस की इकाई में लंबे से जारी अंदरूनी कलह के बीच बुधवार को पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के इस्तीफा देने के बाद राज्य कांग्रेस की कई कमेटियों में भी उठा पटक देखने को मिल सकती है।

नए अध्यक्ष की रेस में कौन से नेता?

सामने आई जानकारी के अनुसार, 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर कांग्रेस अपनी पंजाब इकाई के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। इस बार कांग्रेस किसी हिंदू चेहरे को आगे कर सकती है। इसमें बड़ा नाम ऑल इंडिया कांग्रेस के सह कोषाध्यक्ष विजय इंदर सिंगला का है जो कि अध्यक्ष पद के लिए रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। PTI के मुताबिक, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सिंगला को एक जुलाई को पार्टी के चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके अलावा कांग्रेस नेता राणा केपी , गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रगट सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम भी रेस में शामिल है।

ये भी पढ़ें- ‘नशा मुक्त पंजाब का वादा करते हैं, हमने जो कहा वो करके दिखाएंगे’, जालंधर की रैली में बोले गृह मंत्री अमित शाह

ड्रग्स तस्करी मामले में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को SIT ने भेजा समन, भोला को सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।