1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पति को शराब का लालच देकर जंगल ले गई पत्नी, फिर आशिक के साथ मिलकर दी दर्दनाक मौत; यूं सुलझी मर्डर की गुत्थी

पति को शराब का लालच देकर जंगल ले गई पत्नी, फिर आशिक के साथ मिलकर दी दर्दनाक मौत; यूं सुलझी मर्डर की गुत्थी

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Oct 04, 2026 08:35 pm IST,  Updated : Oct 04, 2026 08:35 pm IST

देहरादून से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी शराब का लालच देकर पति को जंगल ले गई और फिर आशिक के साथ मिलकर उसकी जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Dehradun murder case- India TV Hindi
देहरादून में पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी। Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो)

उत्तराखंड में देहरादून के प्रेमनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। देहरादून पुलिस ने बिहार के एक शख्स की हत्या के आरोप में आज (रविवार को) उसकी पत्नी और पत्नी के कथित लवर को अरेस्ट किया। देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक, सहरसा जिले के रहने वाले मदन मुखिया की कथित तौर पर गर्दन पर धारदार चाकू से वार करके मर्डर करने और उसकी बॉडी को जंगल की एक खाई में फेंकने के मामले में गिरफ्तारी की गई है।

खाई में मिली मीना के पति की बॉडी

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार, 30 साल की मीना देवी और उसके कथित 23 साल के प्रेमी लल्लन शर्मा को अरेस्ट किया गया। मुखिया का शव बीते शनिवार को मांडूवाला के जंगलों में खाई से रिवकर किया गया था। शव के गर्दन वाले हिस्से पर धारदार हथियार से चोट पहुंचाई गई थी। गर्दन पर घाव का निशान होने से प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

उन्होंने आगे बताया कि बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद मकान मालिक सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज करते हुए केस की जांच शुरू की गई है। वारदात के आसपास व आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने और आसपास के मजदूरों से पूछताछ और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस, लल्लन शर्मा तक पहुंची और उसे अरेस्ट किया।

आरोपी लल्लन की निशानदेही पर बरामद किया गया चाकू

पुलिस की सख्ती से पूछताछ में आरोपी लल्लन शर्मा ने मुखिया की बीवी मीना के साथ मिलकर उसका मर्डर करने की बात कबूल की। इसके बाद मीना को भी अरेस्ट कर लिया गया। दोनों आरोपी भी बिहार के सहरसा जिले के ही रहने वाले हैं। एसएसपी ने आगे बताया कि आरोपी लल्लन शर्मा की निशानदेही पर पुलिस की तरफ से घटना में इस्तेमाल चाकू को घटनास्थल के पास झाड़ियों से रिवकर कर लिया गया है।

2-3 साल से चल रहा था मीना और लल्लन का अफेयर

पूछताछ में आरोपी लल्लन शर्मा ने बताया कि वह और मुखिया दोनों मजदूर के तौर पर काम करते हैं। पिछले 2-3 साल से उसका और मीना का अफेयर चल रहा था। लल्लन शर्मा ने पुलिस से ये भी कहा कि कुछ दिन पहले मुखिया को दोनों के अफेयर की भनक लग गई थी, जिसके बाद उन दोनों ने मिलकर मुखिया को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

शराब पिलाने के बहाने के जंगल ले गई थी पत्नी मीना

देहरादून पुलिस के मुताबिक, साजिश के तहत, मुखिया की पत्नी मीना उसे शराब पिलाने के बहाने अपने साथ एक कॉलेज से सटे जंगल में ले गई थी। पुलिस ने बताया कि जंगल में शराब पीने के बाद मुखिया के नशे में धुत हो गया। फिर, आरोपी मीना ने लल्लन शर्मा के साथ मिलकर मुखिया के गर्दन पर चाकू से वार किया और उसकी उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मुखिया के शव को नीचे खाई में फेंक दिया। इससे पहले, हाल ही में दिल्ली से एक मर्डर का मामला सामने आया, जिसमें पत्नी ने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर पर सवाल उठाए, तो पति ने कसाई वाले चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- मेरठ में बोनट पर पत्नी को डालकर दौड़ाई कार, 'भैया बचाओ' की लगाती रही गुहार; Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।