1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर का बड़ा बयान, जानें किसके लिए कहा कि एकजुट हो देश तो हरा सकते हैं

पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर का बड़ा बयान, जानें किसके लिए कहा कि एकजुट हो देश तो हरा सकते हैं

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Apr 26, 2024 11:45 pm IST,  Updated : Apr 26, 2024 11:45 pm IST

गरीबी और महंगाई ने पाकिस्तान में भुखमरी फैला दी है। हालत यह है कि पाकिस्तान को अपने लोगों का पेट भरने के लिए भी दूसरे देशों से कर्ज लेना पड़ रहा है। इसके बावजूद पाकिस्तान सेना के अध्यक्ष जनरल असीम मुनीर ने अपने देश के लोगों को एकजुट होकर जंग लड़ने को कहा है।

असीम मुनीर, पाक सेनाध्यक्ष।- India TV Hindi
असीम मुनीर, पाक सेनाध्यक्ष। Image Source : AP

इस्लामाबादः गरीबी और भुखमरी की मार झेल रहे पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने अपने देशवासियों से बड़ी बात कही है। एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने शुक्रवार को कहा कि नकारात्मक प्रचार और सोशल मीडिया पर आलोचना देश को विकास और समृद्धि की ओर बढ़ने से नहीं रोक सकते। उन्होंने अपने देश के लोगों से ऐसी शक्तियो के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया। मुनीर ने कहा कि ‘‘एकजुट पाकिस्तान नकारात्मक ताकतों" को हरा सकता है।

जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार जनरल मुनीर ने कहा कि सशस्त्र बल देश के समर्थन से, पाकिस्तान के विकास और समृद्धि में बाधा डालने वाली सभी शत्रु ताकतों को हरा देंगे। वह ‘‘ग्रीन पाकिस्तान इनिशिएटिव’’ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "आइए, हम सब मिलकर नकारात्मक ताकतों को खारिज करें और विकास और स्थिरता की राह में पाकिस्तान की यात्रा पर ध्यान केंद्रित करें।" उन्होंने कहा, "हम सभी एकजुट टीम पाकिस्तान हैं - इंशाअल्लाह (प्रभु की इच्छा), लोगों के सहयोग और समर्थन से, पाकिस्तान की विकास यात्रा को बाधित करने वालों के सभी प्रयास विफल हो जाएंगे।

आर्थिक बदहाली से पाकिस्तान का बुरा हाल

इस वक्त आर्थिक बदहाली ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है। महंगाई से लोगों को दो वक्त की रोटी भी नसीब होना मुश्किल हो गया है। गरीबों की थाली खाली होने से पेट में चूहे लोट रहे हैं। बावजूद मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान एकजुट होकर बदहाली का सामना कर सकता है। " जनरल मुनीर ने आर्थिक चुनौतियों पर काबू पाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि आर्थिक स्थिरता के बिना पूर्ण आजादी संभव नहीं है। उन्होंने कहा, “आज के युग में, आर्थिक स्थिरता के बिना पूर्ण आजादी संभव नहीं है।” उन्होंने आगाह किया कि समृद्धि और विकास की दिशा में देश की यात्रा में “कोई अस्थिरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’’ (भाषा) 

यह भी पढ़ें

भारत ने तत्काल संयुक्त राष्ट्र में सुधार की मांग को बताया जरूरी, कहा-ऐसा किए बिना नहीं होगा महासभा का उद्धार

 

इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री बेन-ग्विर की कार का हुआ भीषण एक्सीडेंट, घायल होने के बाद अस्पताल में कराया भर्ती

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश