1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में बड़ा हादसा! दो हेलीकॉप्टरों के बीच हुई टक्कर, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा; VIDEO आया सामने

नेपाल में बड़ा हादसा! दो हेलीकॉप्टरों के बीच हुई टक्कर, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा; VIDEO आया सामने

 Written By: Amar Deep
 Published : Nov 03, 2026 09:42 am IST,  Updated : Nov 03, 2026 10:36 am IST

नेपाल में दो हेलीकॉप्टर के बीच टक्कर हो गई है। जानकारी के मुताबिक लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

दो हेलीकॉप्टरों के बीच हुई टक्कर।- India TV Hindi
दो हेलीकॉप्टरों के बीच हुई टक्कर। Image Source : REPORTER INPUT

काठमांडु: इस वक्त की बड़ी खबर नेपाल से सामने आ रही है। यहां नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों के टकराने से हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की आपस में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा नेपाल के सोलुखुंबु में हुआ है, जब दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर होते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में घटनास्थल के पास ही कई लोग खड़े देखे जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक शख्स की मौत हुई है।

दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर

दरअसल, नेपाल के सोलुखुंबु में दो हेलीकॉप्टरों के आपस में टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, फिस्टेल और डायनेस्टी एयर के हेलीकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय आपस में टकरा गए। प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने बताया कि फेरीचे हेलीपैड पर उतरने के दौरान दोनों हेलीकॉप्टरों के पंखों के टकराने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

भारतीय नागरिक है मृतक

सोलुखुंबु जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी नवीनराज बुढाथोकी के अनुसार, खुम्बु पासांगल्हामु फेरीचे हेलीपैड पर उतरते समय दोनों हेलीकॉप्टरों के पंखे आपस में टकरा गए, जिससे यह दुर्घटना हुई। जिला प्रशासन सोलुखूंबु के तरफ से बताया गया है कि इस दुर्घटना में मृतक की पहचान 47 वर्षीय भारतीय नागरिक वसंत कुमार बलारा माडू के रूप में हुई है। इसी तरह घायल व्यक्ति की पहचान भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के नागरिक 53 वर्षीय शैलेश किशन पटेल के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में फिस्टेल एयर के पायलट भी सामान्य चोट आई है। दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए माउंटेन हेलीकॉप्टर से भेजा गया है। सोलुखुंबु के पुलिस निरीक्षक मौसम तामांग के अनुसार, मृतक विदेशी नागरिक हैं। उनके शव को प्रभु हेलीकॉप्टर से लुक्ला लाया गया है।

फ्लोरिडा में क्रैश हुआ बिजनेस जेट

एक अन्य हादसा अमेरिका के फ्लोरिडा में भी देखने को मिला। यहां सोमवार को दक्षिण फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके में एक बिजनेस जेट क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। यह जेट दोपहर करीब 12:50 बजे पाम बीच काउंटी के क्रेस्टहेवन इलाके में गिरा और एक बड़े आग के गोले में तब्दील हो गया। यह हादसा पाम बीच में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के रिसॉर्ट, 'मार-ए-लागो' से लगभग नौ मील (14 किमी) दूर हुआ। (इनपुट- खुशबू)

यह भी पढ़ें-

रूस ने यूक्रेन में कई जगहों पर किए हमले, 26 लोगों की मौत; जेलेंस्की ने लगाए गंभीर आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।