1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ ODI सीरीज से पहले एक और झटका, पहले मैच से बाहर हो गया अहम खिलाड़ी

IND vs NZ ODI सीरीज से पहले एक और झटका, पहले मैच से बाहर हो गया अहम खिलाड़ी

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Nov 03, 2026 10:07 am IST,  Updated : Nov 03, 2026 10:07 am IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी डेवोन कॉन्वे भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के पहले मैच से बाहर हो गए हैं। वे मंगलवार को अपने साथी मैट हैनरी से टकरा गए थे और उसी दौरान चोटिल हो गए।

devon conway- India TV Hindi
डेवोन कॉन्वे Image Source : AP

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने में अब कुछ ही घंटे का वक्त बाकी है, इस बीच न्यूजीलैंड की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब मैच से एक दिन पहले अचानक से टीम के स्टार खिलाड़ी डेवोन कॉन्वे पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। मंगलवार को ही अब से कुछ देर पहले वे अपने ही साथी से टकरा गए, ऐसे में उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस बीच दूसरे खिलाड़ी मैट हेनरी भी चोटिल हुए हैं, लेकिन उनकी हालत सामान्य है। 

ट्रेनिंग सेशन के दौरान आपस में टकराए मैट हेनरी और डेवोन कॉन्वे

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को टीम एक ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा ले रही थी। इसी दौरान डेवोन कॉन्वे और मैट हेनरी एक कैच लेने के प्रयास में टकरा गए। इससे दोनों को चोट लगी है। दोनों को तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा और उन्हें मेडिकल की सुविधा दी गई। पता चला है कि डेवोन कॉन्वे के सिर में चोट लगी है। मैट हेनरी को भी चोट लगी है, लेकिन उनको लेकर खबर है कि वे खेलते हुए नजर आएंगे। डेवोन कॉन्वे फिलहाल अस्पताल में ही बताए गए हैं। 

पहले भी कई न्यूजीलैंड के खिलाड़ी हो चुके हैं बाहर

ऐसा नहीं है कि टीम को ये पहला झटका लगा है। रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन एक दिन पहले ही सोमवार को सीरीज से बाहर हो गए थे। जैक फॉल्क्स और विल ओ रूर्के भी बाहर हैं। बेन सीट्स को भी बाहर जाना पड़ा है। ये सारे खिलाड़ी तो बाहर हो गए हैं, लेकिन मैट हैनरी को लेकर अभी आखिरी फैसला लिया जाना बाकी है। सीरीज के दौरान पांच मैच खेले जाएंगे, जो काफी अहम होगी। कुल मिलाकर न्यूजीलैंड की टीम संकट में घिरी नजर आती है। 

चार नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला मुकाबला

सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर यानी बुधवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। दोनों टीमें इसकी तैयारी कर रही हैं। भारतीय टीम भी अपनी तैयारी शुरू कर चुकी है। इसके कुछ वीडियो और फोटो भी सामने आए हैं, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा भी दिख रहे हैं। सीरीज वनडे विश्व कप 2027 को लेकर काफी अहम है, देखना होगा कि टीमें इस दौरान कैसा खेल दिखाती हैं और न्यूजीलैंड की टीम इस आए हुए संकट से कैसे निपटती है। 

यह भी पढ़ें 

यशस्वी जायसवाल ने ठोकी धमाकेदार सेंचुरी, साई सुदर्शन फ्लॉप, देवदत्त पडिक्कल का नहीं खुला खाता

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।