1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच, सुबह का सही वक्त नोट कर लीजिए

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच, सुबह का सही वक्त नोट कर लीजिए

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Nov 03, 2026 10:48 am IST,  Updated : Nov 03, 2026 10:48 am IST

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज का आगाज ऑकलैंड से होने जा रहा है। पहला मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह शुरू होगा, इसका वक्त आपको नोट कर लेना चाहिए।

Shubman Gill and Michael Bracewell- India TV Hindi
शुभमन गिल और माइकल ब्रेसवेल Image Source : PTI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। सीरीज के दौरान पांच मैच खेले जाएंगे, जिसका पहला मुकाबला 4 नवंबर यानी बुधवार को ऑकलैंड में खेला जाना है। मैच में अब काफी कम वक्त बचा है। इस बीच आपको ये पता होना चाहिए कि पहला मुकाबला भारतीय समय अनुसार कितने बजे से शुरू होगा। सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि मैच सुबह सुबह शुरू होगा, इसलिए आपको जल्दी जागना होगा। साथ ही ये हम आपको यहां दोनों टीमों का स्क्वाड भी बताएंगे। 

टीम इंडिया टी20 सीरीज को कर चुकी है अपने नाम

इस वक्त टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां लंबी सीरीज खेली जा रही है। पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज हुई, जिसे भारत ने 3-2 से अपने नाम किया था। पहले के तीन मैच जीतकर ही भारत ने सीरीज पर कब्जा कर लिया था। हालांकि आखिरी के दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम की कोशिश होगी कि टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की ही तरह वनडे में भी अच्छा आगाज हो, इसमें भी पांच मैच खेले जाएंगे। भारत और न्यूजीलैंड के वक्त में काफी अंतर है, इसका भी ख्याल आपको रखना होगा। 

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच सुबह साढ़े सात बजे से होगा शुरू

वनडे सीरीज का पहला मैच जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि चार नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार ये सुबह साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा और उसके बाद मुकाबला शुरू हो जाएगा। मैच 50-50 ओवर का होना है, इसलिए उम्मीद की जानी चाहिए कि करीब तीन बजे तक खत्म हो जाएगा। लेकिन इतना जरूर है कि अगर आप इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सुबह जल्दी उठना होगा, अगर देरी की तो मैच छूटने की पूरी संभावना है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वाड: हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​टॉम लैथम (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, मैथ्यू फिशर, ब्लेयर टिकनर, टिम सीफर्ट, काइल जैमीसन। 

भारतीय ​क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वाड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, नमन धीर, औकिब नबी, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन। 

यह भी पढ़ें 

IND vs NZ ODI सीरीज से पहले एक और झटका, पहले मैच से बाहर हो गया अहम खिलाड़ी

यशस्वी जायसवाल ने ठोकी धमाकेदार सेंचुरी, साई सुदर्शन फ्लॉप, देवदत्त पडिक्कल का नहीं खुला खाता

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।