1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गोविंदा के बेटे का ये डांस देख नहीं हट रही फैंस की नजरें, यशवर्धन का लुक देखकर लोग बोले - ये तो रणबीर कपूर...

गोविंदा के बेटे का ये डांस देख नहीं हट रही फैंस की नजरें, यशवर्धन का लुक देखकर लोग बोले - ये तो रणबीर कपूर...

 Published : Apr 27, 2024 10:58 am IST,  Updated : Apr 27, 2024 10:58 am IST

गोविंदा बॉलीवुड हीरो के हीरो नंबर वन है। वहीं गोविन्दा के बेटे यशवर्धन आहूजा भी बेहद हैंडसम दिखते हैं। डांस के मामले में भी यशवर्धन अपने पापा से कुछ कम नहीं हैं। सी बीच हाल ही में उनका एक डांस वीडियो सामने आया है जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Yashvardhan ahuja,Govinda- India TV Hindi
बेहद हैंडसम हैं गोविंदा के बेटे यशवर्धन Image Source : X

गोविंदा अपनी कॉमिक टाइमिंग के अलावा अपने डांस के लिए भी मशहूर हैं। गोविंदा अब फिल्मों में ज्यादा भले ही एक्टिव न हों, लेकिन वो अकसर किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। अभी हाल ही में वह अपनी भांजी आरती सिंह की शादी में शामिल होने को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। इसी बीच अब उनके बेटे यशवर्धन आहूजा ने भी अपने लुक्स और स्टाइल से लोगों का खूब ध्यान खींचा। वहीं हाल ही में अब  यशवर्धन आहूजा का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर धमाल मतचा रहा है। 

यशवर्धन का डांस वीडियो मचा रहा धमाल

सामने आए वीडियो में यशवर्धन आहूजा पंजाबी गाने पर मस्त अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में यशवर्धन अपने डांस मूव्स से तो लोगों का दिल जीत ही रही रहे हैं इसके साथ ही वो अपने लुक्स से भी लोगों का अपना दीवाना बना रहे हैं। ब्लैक पैंट व्हाइट शर्ट में वो काफी डैशिंग दिख रहे हैं। उन्हें देख लोग उनकी तुलना रणबीर कपूर से कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस को उनका डांस देख टाइगर श्रॉफ की याद आ रही है। यशवर्धन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धामाल मचा रहा है। फिलहाल उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। 

यशवर्धन के बारे में

बता दें कि गोविंदा के बेटे यशवर्धन लुक्स के मामले में बिलकुल अपने पिता से कम नहीं हैं। हालांकि यशवर्धन उन स्टार किड्स में से एक हैं, जिन्हें लाइमलाइट में रहना ज्यादा पसंद नहीं है। हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, जहां आप उनकी एक से बढ़कर एक डैशिंग तस्वीरें देख सकते हैं। वैसे तो लंबे सम से ऐसी चर्चा है कि यशवर्धन जल्द ही बाॅलीवुड में डेब्यू करेंगे। हालांकि यशवर्धन कैमरे पर आने से पहले कैमरे के पीछे की सारी बारीकियां सीखना चाहते हैं। फिलहाल यशवर्धन एक्टिंग और डांसिंग की भी ट्रेनिंग ले रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन