Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स से मिली हार पर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा - ये हमारे लिए...

IPL 2024: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स से मिली हार पर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा - ये हमारे लिए...

Written By: Abhishek Pandey Published : Apr 27, 2024 06:54 am IST, Updated : Apr 27, 2024 06:57 am IST

IPL 2024: पंजाब किंग्स की टीम ने कोलकता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 262 रनों का टारगेट चेज करने के साथ आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा सफल रन चेज करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। केकेआर टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार को लेकर कहा कि ये उनकी टीम के लिए एक बड़ा सबक है।

Kolkata Knight Riders- India TV Hindi
Image Source : AP कोलकाता नाइट राइडर्स

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन का 42वें मैच में कई बड़े रिकॉर्ड टूटते हुए देखने को मिले। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आईपीएल इतिहास का अभी तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज देखने को मिला। केकेआर की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 261 रनों का स्कोर बनाया था, उस समय किसी ने ये नहीं सोचा था कि पंजाब किंग्स की टीम इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लेगी। जॉनी बेयरस्टो की 108 रनों की पारी और शशांक सिंह की 68 रनों की पारी के दम पर पंजाब ने 18.4 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर इसे हासिल कर लिया। इस मैच में हार के बाद केकेआर टीम के कप्तान ने दोनों टीमों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए ये कहा कि इस हार के बाद हमें और बेहतर रणनीति के साथ अब मैदान पर उतरना होगा।

मैं किसी भी दिन 260 रनों का स्कोर लेना चाहूंगा

श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स टीम से मिली हार के बाद कहा कि मैं किसी भी 260 रनों का स्कोर लेना चाहूंगा। बल्लेबाजों ने जिस तरह से खेला वह देखने लायक था। जिस तरह से फिल सॉल्ट ने खेला वह बेहतरीन था। दोनों टीमों की तरफ से इस मैच में बेहतरीन खेल देखने को मिला। ये ऐसे मैचों में से एक है जहां पर ड्रेसिंग रूम में वापस जाकर देखते हैं कि आपसे आखिर कहां पर गलती हो गई, वह भी 260 रनों के स्कोर का आप बचाव करने में सक्षम नहीं हुए। हमें हालात को देखते हुए अब रणनीति बनानी होगी और बेहतर सोच के साथ मैदान पर आना होगा। सुनील नारायण ने बल्ले से शानदार खेल दिखाया और मैं उम्मीद करता हूं कि वह ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखेंगे।

पुरुष टी20 के इतिहास में पंजाब किंग्स ने किया सबसे बड़ा टारगेट चेज

पंजाब किंग्स की टीम ने पुरुष टी20 इतिहास में सबसे बड़ा सफल रन चेज किया है, जिसमें इससे पहले ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच साल 2023 में सेंचुरियन के मैदान पर खेले गए मैच में दर्ज था जिसमें अफ्रीकी टीम ने 259 रनों के टारगेट को चेज किया था। केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान कुल 42 छक्के भी पड़े जो टी20 क्रिकेट इतिहास में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के पड़ने का रिकॉर्ड भी है। इससे पहले आईपीएल के इसी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच में कुल 38 छक्के पड़े थे।

ये भी पढ़ें

मिचेल स्टार्क हुए प्लेइंग 11 से बाहर, 24.75 करोड़ के खिलाड़ी के साथ क्या हुआ?

युवराज सिंह का दावा, 6 महीने में टीम इंडिया के लिए तैयार हो जाएगा ये खिलाड़ी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement